फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Man killed in a shooting at a roadside dhaba in Moga

मोगा में ढाबे पर चली गोली: एक शख्स की छाती पर लगी बुलेट, अस्पताल ले जाते हुए तोड़ा दम

Wed, 21 Oct 2026 09:43 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 21 Oct 2026 09:43 PM IST
सार

पंजाब के मोगा में गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Man killed in a shooting at a roadside dhaba in Moga
मोगा में व्यक्ति की हत्या - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मोगा के गांव जलालाबाद पूर्वी में बुधवार देर शाम को करन ढाबे पर गोली लगने से 19 वर्षीय युवक संदीप सिंह की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ढाबे पर मौजूद एक अन्य युवक विक्रम सिंह के हाथ में पिस्तौल थी। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और संदीप की छाती में जा लगी। जख्मी संदीप सिंह को अस्पताल लेजाते समय रास्ते में मौत हो गई। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक संदीप सिंह पिछले करीब नौ वर्षों से जलालाबाद पूर्वी स्थित करन ढाबे पर काम कर रहा था। मृतक के रिश्तेदार तरसेम सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम संदीप ढाबे पर मौजूद था। इसी दौरान विक्रम सिंह नामक युवक भी वहां खड़ा था। जब विक्रम सिंह पिस्तौल संभाल रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, जो सीधे संदीप की छाती में जा लगी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद ढाबे पर अफरा-तफरी मच गई। ढाबे का मालिक गंभीर रूप से घायल संदीप को लेकर मोगा सिविल अस्पताल के लिए रवाना हुआ, लेकिन रास्ते में लौहारा चौक के पास ही संदीप ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

 

Trending Videos

इकलौता बेटा था संदीप
संदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता कुलदीप सिंह मजदूरी करते हैं और गाड़ियां भरने का काम करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। संदीप की एक बहन भी है। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही धर्मकोट के डीएसपी सुखविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। डीएसपी सुखविंदर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि विक्रम सिंह पिस्तौल संभाल रहा था, तभी अचानक गोली चल गई। पुलिस ने ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर कब्जे में ले लिया है और फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों की शिकायत और बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed