{"_id":"6b0186dd78954c26e00c7ccd","slug":"video-science-fair-at-ssrvm-school-700-models-on-display-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसएसआरवीएम स्कूल में विज्ञान मेला, 700 मॉडल प्रदर्शित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसआरवीएम स्कूल में विज्ञान मेला, 700 मॉडल प्रदर्शित
नया नंगल स्थित एसएसआरवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर सोमेश शर्मा के दिशा-निर्देशों के तहत पांचवें विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरकारी शिवालिक फार्मेसी कॉलेज, नया नंगल के प्रिंसिपल जगदीप सिंह दुआ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञान मेले में स्कूल के एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विज्ञान से संबंधित 700 के करीब मॉडल तैयार कर प्रदर्शित किए। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडलों ने मेले में पहुंचे अतिथियों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
मुख्य अतिथि जगदीप सिंह दुआ ने स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर सोमेश शर्मा के साथ विभिन्न मॉडलों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों के विचार बेहद सराहनीय हैं। विशेष रूप से एक विद्यार्थी द्वारा बाढ़ को रोकने के उपायों पर तैयार किया गया मॉडल काफी बेहतरीन था।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को और निखारने के लिए उन्हें अच्छे संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण करवाया जाना चाहिए, ताकि उन्हें नई तकनीकों और वैज्ञानिक गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल सके।
इस मौके पर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर सोमेश शर्मा ने बताया कि विज्ञान मेले में एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और कड़ी मेहनत से 700 से ज्यादा विज्ञान आधारित मॉडल तैयार किए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नई चीजें सीखने की रुचि को बढ़ावा देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।