{"_id":"6b06f5df226e9507a00aafb7","slug":"video-raja-warring-said-70-new-faces-should-get-tickets-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजा वड़िंग बोले- 70 नए चेहरों को मिले टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सांसद एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग बुधवार को फरीदकोट के सादिक पहुंचे, जहां उन्होंने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह ढिल्लों के निवास पर जिला अध्यक्ष नवदीप सिंह बब्बू बराड़ के नेतृत्व में आयोजित बैठक में राजा वड़िंग ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।
इस दौरान उन्होंने आगामी चुनाव में कम से कम 70 नए चेहरों को कांग्रेस टिकट देने की वकालत की। वड़िंग ने कहा कि पार्टी को साधारण कार्यकर्ताओं और जमीनी स्तर पर मेहनत करने वाले नेताओं को आगे लाना चाहिए। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सफलता का उदाहरण देते हुए कहा कि नए चेहरों को मौका देकर भी बड़ी चुनावी जीत हासिल की जा सकती है।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, राजा वड़िंग का सादिक दौरा केवल कार्यकर्ताओं से मुलाकात तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे फरीदकोट जिले में अपने समर्थक खेमे और राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की साइकिल यात्रा के बाद राजा वड़िंग की इस सक्रियता से पंजाब कांग्रेस के भीतर आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बैठक में उन्होंने विरोधी दलों पर भी निशाना साधा और कार्यकर्ताओं को अभी से चुनावी मैदान में जुटने का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।