{"_id":"6b06f5ce010d88de100fb2fd","slug":"video-nangal-nfl-expansion-approved-production-and-employment-set-to-triple-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"नंगल NFL विस्तार को मंजूरी, उत्पादन और रोजगार में होगी तीन गुना वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगल NFL विस्तार को मंजूरी, उत्पादन और रोजगार में होगी तीन गुना वृद्धि
नंगल के लिए केंद्र सरकार की ओर से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार ने नंगल स्थित नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) इकाई के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी भाजपा नेता राकेश कुमार पम्मी और NFL कर्मचारी यूनियन के नेता राम कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की ओर से इस संबंध में संगठन को स्वीकृति पत्र भेजा गया है।
भारतीय मजदूर संघ से जुड़े NFL कर्मचारी संगठन के नेता राम कुमार शर्मा, भाजपा नेता राकेश कुमार पम्मी, नंगल मंडल भाजपा अध्यक्ष रणजीत सिंह लक्की और सतवीर राणा ने बताया कि भाजपा तथा भारतीय मजदूर संघ लंबे समय से NFL इकाई के विस्तार की मांग उठा रहे थे।
उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती और विक्रम ठाकुर भी भाजपा एवं मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मिले थे। उस दौरान केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया था कि इस प्रस्ताव पर जल्द विचार कर मंजूरी दी जाएगी। अब केंद्र सरकार की ओर से परियोजना को मंजूरी मिलने का पत्र प्राप्त हुआ है। साथ ही जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाने की बात कही गई है।
नेताओं ने बताया कि वर्तमान में नंगल NFL इकाई की यूरिया उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 1,450 मीट्रिक टन है। विस्तार के बाद यह क्षमता बढ़कर लगभग 3,850 मीट्रिक टन प्रतिदिन हो जाएगी। इससे यूरिया उत्पादन में लगभग तीन गुना वृद्धि होगी और किसानों को खाद की उपलब्धता में सुधार मिलेगा।
उन्होंने कहा कि परियोजना के विस्तार से इकाई में कर्मचारियों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे नंगल क्षेत्र के औद्योगिक विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस खबर के सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और भारतीय मजदूर संघ से जुड़े कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर नंगल मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष सुशील चोपड़ा, तिलकराज लक्की सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।