{"_id":"6adc7053698698545e0f85f2","slug":"video-raid-in-drug-hotspot-areas-including-dashmesh-nagar-in-faridkot-under-the-leadership-of-ssp-gurbans-singh-bains-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के नेतृत्व में दशमेश नगर समेत नशे के हॉटस्पॉट इलाकों में छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के नेतृत्व में दशमेश नगर समेत नशे के हॉटस्पॉट इलाकों में छापेमारी
फरीदकोट जिला पुलिस की ओर से एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के नेतृत्व में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में फरीदकोट शहर के दशमेश नगर समेत नशे के हॉटस्पॉट माने जाने वाले विभिन्न इलाकों में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने नशा तस्करी से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों के घरों की तलाशी ली। इसके अलावा इलाके में घूम रहे संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी की गई। पूरे ऑपरेशन की निगरानी एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने की। ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों को निर्देश देते हुए एसएसपी ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत लगातार इस तरह के सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत फरीदकोट शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस टीमें जांच कर रही हैं, ताकि नशे की सप्लाई लाइन को तोड़ा जा सके और नशा तस्करी पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जिले में नशे के खात्मे के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।