{"_id":"6adc92ee698698545e0f85fe","slug":"video-former-aam-aadmi-party-aap-assembly-candidate-advocate-ramesh-grover-joins-the-bjp-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में भाजपा को मिली मजबूती, आप के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एडवोकेट रमेश ग्रोवर भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में भाजपा को मिली मजबूती, आप के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एडवोकेट रमेश ग्रोवर भाजपा में शामिल
पंजाब की राजनीति में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच मोगा में भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब वर्ष 2017 में मोगा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर कड़ी टक्कर देने वाले एडवोकेट रमेश ग्रोवर भाजपा में शामिल हो गए। उनके भाजपा में शामिल होने के साथ ही पिछले काफी समय से चल रही राजनीतिक अटकलों पर विराम लग गया है। एडवोकेट रमेश ग्रोवर पिछले काफी समय से चर्चा में थे कि वह भविष्य में किस राजनीतिक दल का दामन थामेंगे। आखिरकार, भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल की पहल पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल ढिल्लों ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। आज एडवोकेट रमेश ग्रोवर को मोगा भाजपा दफ्तर में पार्टी के नेताओं ने सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।