{"_id":"6adc937404105e3cdb055c33","slug":"video-ferozepur-police-tighten-the-noose-on-drug-smugglers-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर पुलिस ने नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, जिलेभर में चलाया घेराबंदी और तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर पुलिस ने नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, जिलेभर में चलाया घेराबंदी और तलाशी अभियान
शनिवार को फिरोजपुर पुलिस ने जिलेभर में चिह्नित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में व्यापक घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (कासो) चलाया। इस दौरान पुलिस ने नशा तस्करों और उनके नेटवर्क पर कार्रवाई करने के साथ-साथ वांछित आरोपियों, भगोड़े अपराधियों और अन्य असामाजिक तत्वों को पकड़ने पर विशेष ध्यान दिया।
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिले में उपलब्ध अधिकतम पुलिस बल तैनात किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों की निगरानी में पुलिस टीमों ने संदिग्ध स्थानों पर घेराबंदी कर तलाशी ली।
गांव बजीदपुर में चलाए गए अभियान का नेतृत्व फिरोजपुर के एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने स्वयं मौके पर पहुंचकर किया। इसके अलावा फिरोजपुर शहर, गुरुहरसहाय, फिरोजपुर ग्रामीण और जीरा उपमंडलों में भी संबंधित उपमंडल पुलिस अधिकारियों (एसडीपीओ) की सीधी निगरानी में एक साथ तलाशी अभियान चलाए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।