{"_id":"69b69028c3cca71e910fdcb0","slug":"video-punjabi-youth-driving-taxi-shot-dead-in-canada-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कनाडा में टैक्सी चला रहे पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा में टैक्सी चला रहे पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या
Ankesh Kumar
Updated Sun, 15 Mar 2026 04:25 PM IST
Link Copied
मोगा जिले के गांव दौलतपुरा नीवां के एक युवक की कनाडा में गोली मारकर हत्या किए जाने का दुखद मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दविंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार दविंदर सिंह रोज़गार के लिए कनाडा गया हुआ था और वहां टैक्सी चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता था। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन वह अपनी टैक्सी में ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान एक महिला उसकी टैक्सी में आकर बैठ गई। बताया जा रहा है कि उक्त महिला को पहले कुछ लोगों ने अगवा कर रखा था और वह उनके चंगुल से भागकर टैक्सी में आ बैठी थी। कुछ ही देर बाद महिला का पीछा कर रहे हथियारबंद लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने टैक्सी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे टैक्सी चालक दविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर उस महिला को अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद कनाडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, दविंदर सिंह की मौत की खबर मिलते ही उसके पैतृक गांव दौलतपुरा नीवां में मातम छा गया। गांव के लोगों के अनुसार दविंदर सिंह काफी समय से विदेश में रहकर मेहनत कर रहा था और अपने परिवार की आर्थिक मदद कर रहा था। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि मामले की गहन जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा दी जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।