{"_id":"6aa3acf1ef98727cd9025f62","slug":"video-public-sector-bank-employees-in-faridkot-went-on-strike-and-staged-a-protest-against-the-central-government-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में सरकारी बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल कर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में सरकारी बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल कर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
फरीदकोट जिले में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सरकारी बैंकों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की। इस दौरान कोटकपूरा में कर्मचारियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। कर्मचारियों ने बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने, पीएलआई योजना का लाभ सभी कर्मचारियों को समान रूप से देने और खाली पदों पर नई भर्ती करने की मांग उठाई। बैंक कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वे लंबे समय से पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने की मांग कर रहे हैं। सरकार ने पहले महीने में दो शनिवार की छुट्टी लागू कर जल्द पांच दिवसीय सप्ताह का भरोसा दिया था, लेकिन मांग अभी तक पूरी नहीं हुई। नेताओं ने पीएलआई योजना में निचले स्तर के कर्मचारियों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया।
कर्मचारी नेता नवदीप कक्कड़, कल्पना किशोर समेत अन्य नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में सरकारी बैंकिंग क्षेत्र पर लगातार दबाव बढ़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।