Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Protest held by burning copies of termination orders for 253 teachers

253 शिक्षकों की टर्मिनेशन के आदेशों की प्रतियां जलाकर रोष प्रदर्शन

Fri, 13 Nov 2026 08:20 PM IST
Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Fri, 13 Nov 2026 08:20 PM IST
Protest held by burning copies of termination orders for 253 teachers
शिक्षा विभाग की ओर से 4161 भर्ती प्रक्रिया के तहत नियुक्त 253 शिक्षकों को टर्मिनेट करने के आदेशों के खिलाफ वीरवार को गढ़शंकर के बंगा चौक में विभिन्न शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों ने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने टर्मिनेशन आदेशों की प्रतियां जलाकर शिक्षा विभाग के फैसले के प्रति नाराजगी जताई और इन आदेशों को तत्काल रद्द करने की मांग उठाई। इस प्रदर्शन में डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट, 253 पीड़ित अध्यापक यूनियन, डेमोक्रेटिक पेंशनर फ्रंट, 4161 मास्टर कैडर यूनियन और गवर्नमेंट टीचर यूनियन के सदस्यों ने भाग लिया। प्रदर्शन का नेतृत्व डीटीएफ के प्रदेश संयुक्त सचिव मुकेश कुमार, ब्लॉक प्रधान विनय कुमार, जर्नैल सिंह, मनजीत बंगा, 253 पीड़ित अध्यापक यूनियन के बलकार सिंह मघाणिया, हरविंदर कौर, चंदा रानी, संगीता रानी, पेंशनर नेता बलवीर खानपुरी, हंसराज गढ़शंकर, सतपाल क्लेर, मनदीप कुमार, 4161 मास्टर कैडर यूनियन के प्रदेश प्रधान संदीप गिल, बग्गा सिंह, मैडम सिमरजीत तथा गवर्नमेंट टीचर यूनियन के नेता नरेश कुमार और शाम सुंदर ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ये शिक्षक पिछले साढ़े तीन वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ प्रोफेसरों द्वारा तैयार की गई उत्तर कुंजी को रद्द करने के आधार पर 253 शिक्षकों को टर्मिनेशन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने इस कार्रवाई को शिक्षकों के भविष्य के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे शिक्षकों को इस तरह नौकरी से हटाना उनके भविष्य को असुरक्षित करने वाला फैसला है। शिक्षक संगठनों के नेताओं ने सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की कि टर्मिनेशन संबंधी नोटिस एवं आदेश तत्काल रद्द किए जाएं तथा 253 प्रभावित शिक्षकों को न्याय देकर उनकी सेवाएं और भविष्य सुरक्षित किया जाए। इस मौके पर शिक्षक नेता मनजीत सिंह, राजू सिंह, बग्गा सिंह, जसविंदर सिंह, रमेश कुमार मलकोवाल, हरबंस लाल, संदीप कुमार, मैडम मनीषा, हरप्रीत कौर, सिमरजीत कौर, पूनम रानी और मैडम मीनाक्षी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे। फोटो कैप्शन : गढ़शंकर के बंगा चौक में 253 शिक्षकों की टर्मिनेशन के आदेशों की प्रतियां जलाकर रोष प्रदर्शन करते विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कश्मीर में भारी बर्फबारी, मुगल रोड दूसरे दिन भी बंद; बर्फ हटाने के लिए चलाया जा रहा अभियान

हिंडन घाट पर डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने की आरती, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

13 Nov 2026

बिलासपुर: राहण शिक्षा निकेतन में खेल प्रतियोगिताओं के साथ मनाया बाल दिवस, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

13 Nov 2026

सिरमौर: खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनाया बाल दिवस, नाहन स्कूल के बच्चों ने दिखाया हुनर

13 Nov 2026

हमीरपुर जेल में कैदी के लिए लाए जूतों से मिलीं संदिग्ध गोलियां, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

विज्ञापन

हिसार में चाकू लगने से घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस पर लगाया कारवाई में लापरवाही बरतने करने का आरोप

13 Nov 2026

भिवानी में कॉलेज विद्यार्थियों को थाना प्रभारी ने किया नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक

13 Nov 2026
विज्ञापन

मंडी: सीएम सुक्खू बोले- चिट्टे के खिलाफ जंग में सियासत नहीं, समाज की भागीदारी जरूरी

13 Nov 2026

ऊना में पेंशनरों का दूसरे दिन भी धरना, 19 नवंबर को विधानसभा घेराव में जुटेंगे 2 से 3 हजार पेंशनर

13 Nov 2026

भाजपा का मिशन-2027, पहले शाह फिर मोदी संभालेंगे कमान

13 Nov 2026

कपालमोचन मेले को लेकर तैयारियां तेज, व्यासपुर से मेला स्थल तक चलाया सफाई अभियान

13 Nov 2026

फतेहाबाद में चौकी के बाहर खड़े एसपीओ को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

13 Nov 2026

सीमावर्ती गांवों के लोगों ने उठाए जमीन, सड़क और विकास के मुद्दे

सिरमौर: नाहन में बुजुर्ग पेंशनरों का धरना दूसरे दिन भी जारी, 19 नवंबर को करेंगे विधानसभा का घेराव

13 Nov 2026

लुधियाना में नकली सीए स्टाफ बनकर ब्लैकमेल करने के चार आरोपी गिरफ्तार

13 Nov 2026

भिवानी की जाट धर्मशाला में रोडवेज कर्मचारियों का राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन

13 Nov 2026

मंडी: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- विपक्ष में जवाब सुनने का धैर्य भी होना चाहिए

13 Nov 2026

कुल्लू: पुलिस आरक्षी बनने के लिए कड़ाके की ठंड में पसीना बहा रहे युवा

13 Nov 2026

अंबेडकरनगर में छठ पूजा से पहले शिवाला घाट की सफाई में जुटी नगर पालिका की टीम

13 Nov 2026

VIDEO: राधे-राधे के जयघोष से गूंजा कोसीकलां, स्वागत के बाद ब्रज चौरासी कोस यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालु

13 Nov 2026

बागपत: स्कूल के शौचालय में मिला सांप, बच्चों ने भागकर बचाई जान

13 Nov 2026

फरीदाबाद में कुत्ते को डंडे से बुरी तरह पीटा, सीसीटीवी में कैद घटना

13 Nov 2026

हांसी में महाराजा रणजीत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम और खिलाड़ियों का सम्मान

13 Nov 2026

संगम तट पर डाला छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, नगर निगम तैयार करा रहा घाट

13 Nov 2026

पदनाम परिवर्तन और वेतन विसंगति दूर करने को फार्मासिस्टों का धरना, हड़ताल की चेतावनी

13 Nov 2026

अंबाला छावनी में पक्के घाट पर मनेगा छठ पर्व, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने लिया तैयारियों का जायजा

13 Nov 2026

सीतापुर में सुबह से छाया कोहरा, दृश्यता हुई कम, मौसम भी सर्द

13 Nov 2026

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर छठ पर्व पर दून एक्सप्रेस में चढ़ने को लेकर मारामारी

13 Nov 2026

फरीदाबाद: जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता 20 नवंबर को, 200 छात्र दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

13 Nov 2026

मॉडल केएम स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, बच्चों ने दिखाया दमखम

13 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed