{"_id":"6aabe3cd10ca37a26c0d12d4","slug":"video-preparations-for-baba-farid-arrival-festival-complete-in-faridkot-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में बाबा फरीद आगमन पर्व की तैयारियां मुक्कमल,19 से 28 सितंबर तक होंगे धार्मिक, सांस्कृतिक और खेल कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में बाबा फरीद आगमन पर्व की तैयारियां मुक्कमल,19 से 28 सितंबर तक होंगे धार्मिक, सांस्कृतिक और खेल कार्यक्रम
फरीदकोट में बाबा शेख फरीद आगमन पर्व-2026 को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मेले के कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा और एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान मेले का शेड्यूल जारी करते हुए अधिकारियों ने प्रेस और आम लोगों से सहयोग की अपील की।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 19 सितंबर को टिल्ला बाबा फरीद में श्री सुखमनी साहिब के पाठ के साथ मेले का शुभारंभ होगा। इसके बाद किला मुबारक और सरकारी ब्रिजिंदरा कॉलेज में रक्तदान शिविर, नेहरू स्टेडियम में खेल मेले तथा विभिन्न स्थानों पर साहित्यिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नई दाना मंडी में राष्ट्रीय लोक नृत्य और क्राफ्ट मेले का आयोजन होगा। 20 सितंबर को किला मुबारक से दरबार गंज तक विरासती काफिला निकलेगा। 21 सितंबर को सिकंदर सलीम और अलाप सिकंदर की सूफियाना शाम, जबकि 22 सितंबर को पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला की स्टार नाइट आयोजित की जाएगी। 21 से 23 सितंबर तक नई दाना मंडी में पशु मेला लगेगा। 23 सितंबर को टिल्ला बाबा फरीद से नगर कीर्तन शुरू होकर गुरुद्वारा गोदड़ी साहिब पहुंचेगा। विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले और पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 19 से 28 सितंबर तक नई दाना मंडी में क्राफ्ट मेले के दौरान फूड कोर्ट, झूले और मनोरंजन की गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।