{"_id":"6b057bbf56e80a34e102e57d","slug":"video-pajab-sa-karanataka-taka-aal-ka-ral-sapalii-farajapara-madal-ka-bugdha-upalbthha-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब से कर्नाटक तक आलू की रेल सप्लाई, फिरोजपुर मंडल की बड़ी उपलब्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से कर्नाटक तक आलू की रेल सप्लाई, फिरोजपुर मंडल की बड़ी उपलब्धि
फिरोजपुर रेल मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल करते हुए चालू वित्त वर्ष में पहली बार कपूरथला और मलसियां शाहकोट रेलवे स्टेशनों से कर्नाटक के व्हाइटफील्ड सैटेलाइट गुड्स टर्मिनल तक आलू की रेल मार्ग से ढुलाई की है। इस पहल से कृषि उत्पादों के परिवहन में रेलवे की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ व्यापारियों को किफायती और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।
मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के मार्गदर्शन में बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट द्वारा सड़क परिवहन से माल ढुलाई करने वाले व्यापारियों को रेल की ओर आकर्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे रेलवे के माल राजस्व में वृद्धि और परिवहन के नए अवसर विकसित हो रहे हैं।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट व्यापारियों और उद्योग जगत के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है। इस पहल से किसानों और व्यापारियों को कृषि उत्पादों की रेल से ढुलाई के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही लंबी दूरी तक माल परिवहन में रेलवे की भूमिका मजबूत होगी और क्षेत्र के कृषि व्यापार को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।