{"_id":"6b06dd25459e1d562e0b6587","slug":"video-nhm-employees-protest-in-bathinda-burn-copies-of-a-letter-after-a-meeting-is-postponed-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में NHM कर्मचारियों का प्रदर्शन, बैठक टलने पर फूंकी पत्र की प्रतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में NHM कर्मचारियों का प्रदर्शन, बैठक टलने पर फूंकी पत्र की प्रतियां
नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) एम्प्लॉइज यूनियन पंजाब के आह्वान पर बुधवार को बठिंडा में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और समान काम-समान वेतन की मांग को लेकर कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान 25 नवंबर को प्रस्तावित बैठक स्थगित कर 27 नवंबर को करने के फैसले से नाराज कर्मचारियों ने बैठक संबंधी पत्र की प्रतियां जलाकर सरकार के खिलाफ रोष जताया।
30 नवंबर तक स्वास्थ्य सेवाएं बंद रखने का ऐलान
यूनियन नेताओं ने बताया कि प्रदेशभर के NHM कर्मचारी 30 नवंबर तक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान ओपीडी, लैब और सभी ऑनलाइन व ऑफलाइन कामकाज बंद रखे गए हैं। कर्मचारियों की हड़ताल से सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। नेताओं का कहना है कि सरकार और अधिकारियों के साथ कई दौर की बातचीत के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
27 नवंबर की बैठक से कर्मचारियों को उम्मीद
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार ने 25 नवंबर को होने वाली मुलाजिम भलाई कमेटी की बैठक स्थगित कर अब 27 नवंबर को निर्धारित की है। कर्मचारियों को इस बैठक से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बैठक में मांगों को लेकर कोई ठोस और स्थायी फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री के हलके में होगी राज्य स्तरीय रैली
यूनियन ने ऐलान किया कि मांगें पूरी नहीं होने पर 30 नवंबर को पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में राज्य स्तरीय विशाल रोष रैली की जाएगी। इसमें प्रदेशभर के NHM कर्मचारी शामिल होंगे। इसके साथ ही कर्मचारियों ने आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी भी दी है।
प्रदर्शन में रणजीत कौर, अवनीश कुमार, हरदीप चंद, डॉ. बरिंदर सिंह, हरविंदर कौर, सुखदीप कौर, अनीता और दीपक गर्ग सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।