{"_id":"6afc4b2320cef2533a04c52f","slug":"video-naveen-sharma-held-a-meeting-with-nangal-bjp-workers-and-delivered-a-message-of-unity-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नवीन शर्मा ने नंगल भाजपा कार्यकर्ताओं से की बैठक, एकजुटता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन शर्मा ने नंगल भाजपा कार्यकर्ताओं से की बैठक, एकजुटता का दिया संदेश
भाजपा हाईकमान की ओर से श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किए गए नवीन शर्मा ने नंगल स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्टी को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की। नंगल पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवीन शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को एक झंडे के नीचे एकजुट करने की जिम्मेदारी सौंपी है। उनका उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ना है।
पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में उन्हें किसी प्रकार की गुटबाजी नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बड़ा संगठन है और इसमें वरिष्ठ नेताओं की चुनाव लड़ने की इच्छा होना स्वाभाविक है। पार्टी से टिकट मांगना गुटबाजी नहीं है। हालांकि, टिकट मिलने के बाद सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के साथ मिलकर काम करना चाहिए।
विधानसभा चुनाव में स्थानीय उम्मीदवार की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर नवीन शर्मा ने कहा कि किसे टिकट देना है, इसका फैसला पार्टी हाईकमान करता है। सभी कार्यकर्ताओं को हाईकमान के फैसले का सम्मान करना चाहिए।
इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, नंगल मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह लक्की, सुशील चोपड़ा, राकेश मड़कन, गोवर्धन सोनी, डॉ. रोहित संदल, बलराम पराशर, नरेश चावला, ठेकेदार विनोद शर्मा, ममता कपिला, चंद्र कुमार बजाज, राकेश पम्मी, विशाल संदल, प्रदीप पुरी सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।