{"_id":"6ad3560c1395966b1b033b17","slug":"video-mojowal-murder-case-two-accused-sent-to-4-day-police-remand-weapons-recovered-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोजोवाल हत्याकांड: दो आरोपी 4 दिन के रिमांड पर, हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोजोवाल हत्याकांड: दो आरोपी 4 दिन के रिमांड पर, हथियार बरामद
नंगल उपमंडल के गांव मोजोवाल में अनमोल सिंह की दिनदहाड़े तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां माननीय न्यायाधीश ने उन्हें चार-चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। पुलिस के अनुसार, हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी नंगल नवीनपाल सिंह लेहल ने बताया कि दोनों गुटों के बीच स्कूल के समय से ही रंजिश चली आ रही थी। पुलिस के अनुसार, वारदात वाले दिन अनमोल सिंह ने मोटरसाइकिल पर जा रहे दो युवकों को अपनी कार से कुचलने का प्रयास किया था। इसके बाद मामला बढ़ गया और आरोपियों ने अनमोल सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उसकी मौत हो गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस प्रमुख मनिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों पर डीएसपी नवीनपाल सिंह लेहल, नंगल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दानिशवीर सिंह और नया नंगल पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई यादविंदर सिंह बैंस की टीमों ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी की। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर नूरपुर बेदी के निकट से कौशल कुमार निवासी नानग्रां और अनिल कुमार निवासी मोजोवाल को गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी ने बताया कि मामले में कुल पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें तीन आरोपियों को नामजद किया गया है, जबकि दो अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
उन्होंने कहा कि पुलिस रिमांड के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके और बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।