{"_id":"6aeda66833c31119f50fcf40","slug":"video-moga-bjp-district-president-dr-harjot-kamal-responds-to-the-mlas-allegations-regarding-the-ed-raid-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"ईडी की रेड पर मोगा में गरमाई सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के 7 ठिकानों पर 36 घंटे तक चली ईडी की कार्रवाई के बाद सियासत गरमा गई है। ईडी की कारवाई खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दोहरान विधायक की ओर से बीजेपी पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए बीजेपी के जिला प्रधान डॉ. हरजोत कमल ने तीखा पलटवार किया है। दरअसल, मोगा से आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने आरोप लगाया था कि ईडी को उनके घर से कुछ मिला बीजेपी ने उनको दबाने के लिए उनके ऊपर छापा मारी करवाया और छापा मारी के दोहरान फोन पर किसीसे बात करवाई और बीजेपी पार्टी में शामिल होने और मंत्री पद देने का ऑफर दिया गया था। अगर बीजेपी में शामिल होंगे तो कोई कारवाई नहीं होगा।
इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि ईडी ने अपनी कार्रवाई की है और इसमें बीजेपी की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि ईडी ने विधायक के सात ठिकानों के अलावा एक पटवारी के घर पर भी छापेमारी की है। अगर ईडी के पास कोई जानकारी या सबूत हैं, तभी इस तरह की कार्रवाई की गई होगी।उन्होंने कहा कि 36 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद ईडी ने क्या पूछताछ की और क्या निष्कर्ष निकाला, इसकी आधिकारिक जानकारी ईडी ही दे सकती है। उन्होंने साफ किया कि इस कार्रवाई को बीजेपी के साथ जोड़ना गलत है। डॉ. हरजोत कमल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के कई विधायक बीजेपी में शामिल होने के लिए संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आज नहीं तो कल, सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।