Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Major action by the Food Safety Department in Talwandi: 40 kg of artificially colored sweets destroyed, and spurious paneer seized.
{"_id":"6aedaae5940d514afe028328","slug":"video-major-action-by-the-food-safety-department-in-talwandi-40-kg-of-artificially-colored-sweets-destroyed-and-spurious-paneer-seized-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"तलवंडी में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 किलो रंगीन मिठाई नष्ट करवाई, नकली पनीर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलवंडी में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 किलो रंगीन मिठाई नष्ट करवाई, नकली पनीर पकड़ा
फूड सेफ्टी विभाग की ओर से मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तलवंडी भाई में विशेष चेकिंग की गई। इस दौरान विभाग की टीम ने करीब 40 किलो रंगीन मिठाई मौके पर ही नष्ट करवाई। वहीं, बाजार में बिक रहा पनीर भी मानव स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित पाया गया है।
जांच के दौरान सामने आया कि तरनतारन जिले के पट्टी क्षेत्र से लाया गया पनीर तलवंडी भाई में बिक्री के लिए पहुंचाया जा रहा था। विभाग ने कुछ दिन पहले पनीर का सैंपल लेकर जांच के लिए लैबोरेटरी भेजा था। इसकी रिपोर्ट में पनीर को मानव उपभोग के लिए असुरक्षित घोषित किया गया है। पनीर के जरनैल सिंह की ओर से पहले भी इसकी सप्लाई की गई थी।
विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि सस्ते के लालच में अनजान स्रोतों से पनीर न खरीदें तथा उसकी गुणवत्ता और सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विभाग ने पनीर विक्रेताओं, हलवाइयों और दुकानदारों को चेतावनी दी कि बिना भरोसेमंद स्रोत और जरूरी दस्तावेजों के पनीर की खरीद-बिक्री न करें। कारोबार में इस्तेमाल होने वाले पनीर की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।