{"_id":"6aa1537f21c61db4980285cb","slug":"video-list-of-16-mandal-presidents-and-the-district-disciplinary-committee-released-by-the-bjp-in-faridkot-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में भाजपा द्वारा 16 मंडल अध्यक्षों और जिला अनुशासनात्मक कमेटी की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में भाजपा द्वारा 16 मंडल अध्यक्षों और जिला अनुशासनात्मक कमेटी की सूची जारी
फरीदकोट में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह सन्नी बराड़ ने पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के दिशा-निर्देशों के तहत जिले के 16 मंडल अध्यक्षों और जिला अनुशासनात्मक कमेटी की सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार मंडल फरीदकोट (ग्रामीण) से परमजीत सिंह पप्पू, फरीदकोट-1 से गोपाल गर्ग, फरीदकोट-2 से संदीप गर्ग, गोलेवाला से बलतेज सिंह, सादिक-1 से तरसेम सिंह, सादिक-2 से गुरप्रीत संधू, कोटकपूरा-1 से मनजीत कुमार नेगी, कोटकपूरा-2 से वनीत मित्तल, कोटकपूरा ग्रामीण से अमृतपाल शर्मा, संधवां से अश्वनी शर्मा, खारा से गुरशरण सिंह बराड़, पंजगराईं कलां से अर्शदीप सिंह ,बरगाड़ी से हरमेल चहल, जैतो ग्रामीण से लखविंदर सिंह रंधावा, जैतो से विकास गोयल तथा बाजाखाना से नार सिंह को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जिला भाजपा की अनुशासनात्मक कमेटी में डॉ. संजीव गोयल, सीए दिनेश गुप्ता, जसपाल सिंह पंजगराईं, प्रेम गेरा और गुरतेज सिंह पप्पी को शामिल किया गया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संदीप सिंह सन्नी बराड़ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई नियुक्तियों से अब पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को साथ लेकर भाजपा की नीतियों और विचारधारा को घर घर तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत से कार्य किया जाएगा ताकि साल 2027 के विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया जा सके। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भाजपा द्वारा पंजाब में नशे के खिलाफ जागरूकता मार्च निकाला जा रहा है जोकि 24 सितंबर को फरीदकोट पहुंचेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।