{"_id":"6aa388eb8d0ada1b070eefd5","slug":"video-man-who-went-to-graze-goats-murdered-in-moga-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में बकरियां चराने गए शख्स की हत्या, लाठी-डंडों से मारकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में बकरियां चराने गए शख्स की हत्या, लाठी-डंडों से मारकर उतारा मौत के घाट
बाघापुराना थाना क्षेत्र के गांव हरिए वाला में गुरुवार शाम को सनसनीखेज वारदात सामने आई। गांव के पास बकरियां चरा रहे 42 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पर पिकअप (छोटा हाथी) सवार 4-5 अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गुरप्रीत सिंह को परिजन इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल, फरीदकोट लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
बकरियों को पिकअप में डालकर हुए फरार
वारदात के बाद आरोपी उसकी बकरियों को भी पिकअप में लादकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, गांव हरिए वाला निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र बहादुर सिंह रोजाना की तरह गुरुवार शाम 5 बजे के करीब गांव के पास बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान एक पिकअप में सवार 4-5 अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और गुरप्रीत सिंह पर अचानक हमला कर दिया।
आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। गंभीर चोट लगने से वह जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसकी बकरियों को पिकअप में लादकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों और परिजनों ने गुरप्रीत सिंह को गंभीर हालत में गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल, फरीदकोट पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।