{"_id":"6aba4b447fcc6f8f94000246","slug":"video-inauguration-of-a-life-size-statue-of-shaheed-bhagat-singh-at-ferozepurs-multani-gate-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर के मुल्तानी गेट पर शहीद भगत सिंह के आदमकद बुत का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर के मुल्तानी गेट पर शहीद भगत सिंह के आदमकद बुत का उद्घाटन
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में ‘रंगला पंजाब’ योजना के तहत सोमवार को फिरोजपुर शहर के ऐतिहासिक मुलतानी गेट चौक में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के आदमकद बुत का उद्धघाटन विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने किया। शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपनी जवानी कुर्बान करने वाले महान शहीदों की कुर्बानियां हमेशा लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगी। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों का रंगला और खुशहाल पंजाब बनाने के लिए पंजाब सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरे प्रदेश में लगातार विकास कार्य करवा रही है। फिरोजपुर शहर के सौंदर्यीकरण और विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है। शहर में विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और आने वाले समय में यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।
विधायक ने कहा कि मुलतानी गेट चौक में शहीद भगत सिंह का आदमकद बुत स्थापित होने से शहर की ऐतिहासिक और देशभक्ति की पहचान को और मजबूती मिलेगी। यह स्थल लोगों, विशेषकर युवाओं को शहीद भगत सिंह के जीवन और उनकी देश के प्रति कुर्बानी से प्रेरणा लेने का संदेश देगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।