टिम कुक ने दी दिवाली की बधाई: भारतीय फोटोग्राफर की iPhone 18 Pro Max से खींची तस्वीर शेयर, क्यों चर्चा में आई?

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Sun, 08 Nov 2026 02:28 PM IST
सार

दिवाली पर सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं और त्योहार की खूबसूतर तस्वीरों की भरमार रहती है। इसी बीच एपल के एग्जीक्यूटिव चेरयमैन टिम कुक की एक पोस्ट ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उन्होंने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और इस मौके पर भारतीय फोटोग्राफर गुरसिमरन बसरा की खींची एक तस्वीर भी साझा की।

Tim Cook Wishes Happy Diwali, Shares Photo Shot   iPhone 18 Pro Max by Indian Photographer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    टिम कुक ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा कि दुनिया भर में दिवाली मना रहे सभी लोगों का दिवाली की शुभकामनाएं। यह त्योहार आपके आने वाले साल को रोशन करें। तस्वीर गुरसिमरन बसरा की ओर से iPhone 18 Pro Max से ली गई है"

    गुरसिमरन बसरा की खींची इस तस्वीर में त्योहार के माहौल के बीच एक जलता हुआ दीया नजर आ रहा है। तस्वीर में दीये की रोशनी दिवाली के उत्साह और इस त्योहार की भावना को खूबसूरती से दिखाती है।

    क्यों बन रहा चर्चा का विषय?

    टिम कुक की इस पोस्ट में जहां एक तरफ आईफोन 18 प्रो मैक्स के कैमरे की क्षमता दिखाई दी। वहीं, दूसरी ओरभारतीय फोटोग्राफर गुरसिमरन बसरा के काम को भी अंतरराष्ट्रीय मंच मिला। टिम कुक अक्सर भारत के प्रमुख त्योहारों, खासकर दिवाली और होली के मौके पर iPhone यूजर्स की खींची तस्वीरें साझा करते हैं। उनकी पोस्ट में त्योहार की शुभकामनाओं के साथ आईफोन की फोटोग्राफी क्षमता को भी जगह मिलती है।

    पहले भी भारतीय फोटोग्राफरों की तस्वीरें शेयर कर चुके हैं टिम कुक

    • यह पहली बार नहीं है जब टिम कुक ने दिवाली पर किसी भारतीय फोटोग्राफर की तस्वीर साझा की हो। साल 2025 में उन्होंने मुंबई की फोटोग्राफर अपेक्षा मेकर की खींची तस्वीर पोस्ट की थी। यह फोटो आईफोन 17 प्रो मैक्स से ली गई थी। इसमें एक महिला गेंदे के फूलों से सजी पृष्ठभूमि के सामने दीये जलाती हुई नजर आ रही थी।
    • इससे एक साल पहले यानी 2024 में कुक ने दिल्ली के फोटोग्राफर रोहित वोहरा की तस्वीर के साथ दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं। यह तस्वीर आईफोन 16 प्रो मैक्स से ली गई थी।

    2021 में भी गुरसिमरन बसरा की तस्वीरों को मिली थी जगह

    गुरसिमरन बसरा इससे पहले भी टिम कुक की त्योहारों से जुड़ी पोस्ट का हिस्सा रह चुके हैं। साल 2021 में कुक ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए बसरा की खींची दो तस्वीरें साझा की थीं। ये तस्वीरें आईफोन 13 प्रो मैक्स से ली गई थीं।

    इसके अलावा टिम कुक ने होली की शुभकामनाओं वाली अपनी पोस्ट में भी बसरा और दूसरे आईफोन फोटोग्राफरों की तस्वीरें शामिल की हैं।