{"_id":"6ad09ad76f7fb69b220be0d0","slug":"video-impact-of-punjab-bandh-in-kotkapura-sit-in-protest-at-battiyan-wala-chowk-anger-against-the-government-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में पंजाब बंद का असर, बत्तियां वाला चौक पर धरना; सरकार के खिलाफ रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में पंजाब बंद का असर, बत्तियां वाला चौक पर धरना; सरकार के खिलाफ रोष
मानसा में परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले को लेकर एक्शन कमेटी की ओर से दिए गए पंजाब बंद के आह्वान का कोटकपूरा में मिला-जुला असर देखने को मिला। सुबह से ही शहर के अधिकांश बाजारों में दुकानें बंद रहीं। इस दौरान विभिन्न संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बत्तियां वाला चौक पर सड़क जाम कर धरना दिया और राज्य सरकार के खिलाफ रोष जताया। धरने का नेतृत्व कर रहे अकाली दल वारिस पंजाब के हलका इंचार्ज रशपाल सिंह सोसण सहित अन्य नेताओं ने कहा कि पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में राज्य सरकार नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि नशों के खिलाफ आवाज उठाने वाले परमिंदर सिंह झोटा जैसे युवाओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है। नेताओं ने कहा कि परमिंदर सिंह झोटा की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पंजाब के लोग अब नशे के खात्मे और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने पंजाब बंद को सफल बनाने के लिए सहयोग देने वाले दुकानदारों, व्यापारियों और समाज के सभी वर्गों के लोगों का धन्यवाद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।