{"_id":"6ad0ba1d0304045ddc0af5aa","slug":"video-protest-in-barnala-on-punjab-bandh-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरनाला में पंजाब बंद के दौरान फाड़े गए सरकार के बैनट और पोस्टर, विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला में पंजाब बंद के दौरान फाड़े गए सरकार के बैनट और पोस्टर, विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के समर्थन में पंजाब बंद के आह्वान के तहत बरनाला में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर की कोठी के नजदीक कचहरी चौक में प्रदर्शनकारियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार के बैनर व पोस्टर फाड़ दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई। बाद में प्रदर्शनकारियों ने कचहरी चौक में धरना देकर सड़क जाम कर दी। स्थिति को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए।
वहीं, बरनाला शहर में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने रोष मार्च निकालकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब में नशे के बढ़ते कारोबार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को सुरक्षा देने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवाओं को या तो जेल में डाल दिया जाता है या फिर उन्हें गोलियों का निशाना बनना पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।