{"_id":"6ad8d144ef44470f280464c4","slug":"video-flipkart-employee-robbed-of-lakhs-in-punjab-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में फ्लिपकार्ट कर्मचारी से साढ़े चार लाख की नकदी से भरा बैग छीना, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में फ्लिपकार्ट कर्मचारी से साढ़े चार लाख की नकदी से भरा बैग छीना, जांच में जुटी पुलिस
फरीदकोट के कोटकपूरा रोड पर बुधवार शाम बाइक सवार दो युवकों ने फ्लिपकार्ट के एक कर्मचारी को निशाना बनाते हुए उससे 4.50 लाख रुपये की नकदी लूट ली। आरोपियों ने पहले उसकी स्कूटी को टक्कर मारकर सड़क पर गिराया और फिर तेजधार हथियार दिखाकर नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कोटकपूरा रोड स्थित फ्लिपकार्ट कार्यालय में काम करने वाला विक्रमजीत सिंह बुधवार शाम करीब चार बजे, 4.50 लाख रुपये की नकदी बैग में रखकर स्कूटी से बैंक के लिए निकला था। कार्यालय से कुछ ही दूरी पर पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। विक्रमजीत सिंह के सड़क पर गिरते ही दोनों युवकों ने उसे तेजधार हथियार दिखाया और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।