Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Farmers in Moga are burning stubble with impunity.

मोगा में धड़ल्ले से पराली जला रहे किसान

Tue, 10 Nov 2026 12:48 PM IST
Nivedita Nivedita
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:48 PM IST
Farmers in Moga are burning stubble with impunity.
पंजाब सरकार और जिला प्रशासन की ओर से किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि धान की कटाई के बाद खेतों में पराली को आग न लगाई जाए। इसके बावजूद मोगा जिले में पराली जलाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शाम ढलते ही कई इलाकों में खेतों से आग की लपटें और धुएं के गुबार उठते दिखाई देते हैं।सरकारी आंकड़ों में भले ही पराली जलाने के कम मामले सामने आ रहे हों, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। खेतों में बड़ी संख्या में किसान पराली को आग लगाकर गेहूं की बिजाई की तैयारी कर रहे हैं। किसानों को न तो प्रशासन की कार्रवाई का डर दिखाई दे रहा है और न ही प्रदूषण से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की चिंता। पराली जला रहे किसानों का कहना है कि सोसायटियों में पराली प्रबंधन के लिए मशीनरी उपलब्ध तो है, लेकिन किसानों की संख्या और मांग के मुकाबले मशीनें पर्याप्त नहीं हैं। कई बार समय पर मशीनरी उपलब्ध नहीं हो पाती। किसानों के मुताबिक पराली का उचित प्रबंधन करने पर प्रति एकड़ करीब 7 से 8 हजार रुपये खर्च आता है, जबकि पराली को आग लगाने के बाद गेहूं की बिजाई की तैयारी में करीब 2,500 रुपये प्रति एकड़ खर्च आता है।किसानों का कहना है कि वे छोटे किसान हैं और इतनी बड़ी रकम खर्च करना उनके लिए संभव नहीं है। ऐसे में आर्थिक मजबूरी के चलते उन्हें पराली जलाने का रास्ता अपनाना पड़ता है। किसानों ने कहा कि सरकार को खेतों में लगाई जा रही आग तो दिखाई देती है, लेकिन दिवाली पर करोड़ों रुपये के पटाखे जलाए जाते हैं, उनसे होने वाले प्रदूषण पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। इसके अलावा फैक्ट्रियों से लगातार निकलने वाले धुएं को लेकर भी सवाल उठाए।कुछ किसानों ने बताया कि वे शाम के समय पराली को आग इसलिए लगाते हैं, क्योंकि उस समय स्कूलों में छुट्टी हो चुकी होती है और बच्चों के आने-जाने का समय नहीं रहता, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।किसानों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि यदि सरकार पराली जलाने पर रोक लगाना चाहती है तो किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए या फिर सरकार अपने स्तर पर खेतों से पराली उठवाने की व्यवस्था करे। किसानों का कहना है कि छोटे किसानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार को व्यावहारिक समाधान निकालना चाहिए। अब सवाल यह है कि जब सरकार और प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं, तो आखिर खेतों में पराली जलाने की समस्या पर पूरी तरह रोक क्यों नहीं लग पा रही? क्या किसानों की आर्थिक मजबूरी को दूर किए बिना पराली जलाने पर रोक लगाना संभव है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: चर्च से बेगम समरू के महल तक निकली शोभायात्रा

09 Nov 2026

कानपुर: पटाखे की चिंगारी से कारखाने में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

09 Nov 2026

कानपुर: कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलटी, दो घायल

09 Nov 2026

कानपुर: सोमवती अमावस्या पर बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़

09 Nov 2026

बिहार: प्रशांत किशोर ने ब्राह्मण समाज को दिखाया आइना, बोले- फरसा नहीं, ज्ञान की ताकत चाहिए | दरभंगा

09 Nov 2026
विज्ञापन

वीडियो: रुद्रपुर में हर्षोल्लास से मना 27वां स्थापना दिवस

दिवाली पर पराली जलाने में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 1152 नई आग

09 Nov 2026
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार का कहर, 12 वर्षीय बच्चे की मौत; तीन गंभीर घायल

श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया

09 Nov 2026

रुड़की में रॉकेट से टेंट गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

09 Nov 2026

बिहार: तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने किया पलटवार

09 Nov 2026

रांची : निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए BJP का आंदोलन तेज, 18 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर बंद | झारखंड

09 Nov 2026

हाईवे पर चलती कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी

09 Nov 2026

गोरखपुर: सूरजकुंड पोखरे पर संस्कार भारती ने आयोजित किया दीपोत्सव

09 Nov 2026

नोएडा में धूमधाम से गोवर्धन पूजन हुआ

09 Nov 2026

गोरखपुर: रेल विहार में मां लक्ष्मी की भव्य झांकी सजी, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

09 Nov 2026

गोरखपुर: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, परिजनों ने शव रखकर चंद चौराहे पर लगाया जाम

09 Nov 2026

बड़कोट को राज्य स्थापना दिवस पर मिली पौने दो करोड़ की सौगात, रजत जयंती पार्क और सड़क का लोकार्पण

09 Nov 2026

उत्तराखंड के 26 साल पूरे होने पर श्रीनगर में जन आक्रोश सभा, अंकिता हत्याकांड से लेकर भर्ती घोटाले तक आठ मुद्दों पर उठाई आवाज

09 Nov 2026

चमोली से लगेगी--पोखरी में भालू और जंगली जानवरों के आतंक के खिलाफ आठवें दिन भी धरना, विधायक लखपत बुटोला ने दिया समर्थन

09 Nov 2026

कृषि मंत्री ने सुनीं किसानों की समस्याएं

09 Nov 2026

रालोद ने ठाकुर महीपाल सिंह को बनाया नोएडा का अध्यक्ष

09 Nov 2026

22वें जन्मदिन के दिन ही उठी रोहित की अर्थी

09 Nov 2026

राजस्थान: केकड़ी में पटाखेबाजी पर पुलिस की चेतावनी बेअसर, घास भैरू की सवारी से पहले तीन दिन से उपद्रव

09 Nov 2026

देवरिया: पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को दी गई अंतिम विदाई

09 Nov 2026

अमर उजाला पर देखें हिमाचल प्रदेश की हर बड़ी खबर

09 Nov 2026

देवरिया: दिवाली पर भाजपा युवा मोर्चा नेता की हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल

09 Nov 2026

जहाजगढ़ में भीषण आग, लाखों का स्क्रैप जलकर राख

09 Nov 2026

अमर उजाला पर देखें चंडीगढ़- पंजाब की हर बड़ी खबर

वाराणसी: मणि मंदिर में अन्नकूट पर लगा 56 भोग, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

09 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed