{"_id":"6af2c286f8cba94ccb0960fc","slug":"trees-saved-chandigarh-aqi-greenery-served-as-shield-impact-of-green-diwali-evident-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण से हांफ रहा देश: चंडीगढ़ की सांसों पर नहीं संकट, आखिर क्यों खराब नहीं हुई सिटी ब्यूटीफुल की हवा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण से हांफ रहा देश: चंडीगढ़ की सांसों पर नहीं संकट, आखिर क्यों खराब नहीं हुई सिटी ब्यूटीफुल की हवा!
Tue, 10 Nov 2026 12:37 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:37 PM IST
सार
चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (सीपीसीसी) की दिवाली रिपोर्ट के अनुसार पटाखे चलाने के निर्धारित दो घंटे के दौरान प्रदूषण का स्तर कुछ इलाकों में जरूर बढ़ा, लेकिन रात 10 बजे आतिशबाजी की समय-सीमा समाप्त होते ही हवा की गुणवत्ता में सुधार शुरू हो गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में हवा साफ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वेलडन चंडीगढ़! शहरवासियों की जागरूकता, ग्रीन दिवाली की पहल और शहर की हरियाली ने मिलकर इस बार दिवाली पर प्रदूषण को गंभीर स्तर तक पहुंचने से रोकने में अहम भूमिका निभाई।
पटाखों की गूंज जरूर सुनाई दी, लेकिन तय समय में आतिशबाजी और पर्यावरण के प्रति लोगों की जिम्मेदारी का असर हवा की गुणवत्ता पर दिखाई दिया। शहर का 51.542 फीसदी ग्रीन कवर भी प्रदूषण के खिलाफ प्राकृतिक सुरक्षा कवच बना। यही वजह रही कि चार निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई 300 के पार जाने के बावजूद किसी भी केंद्र पर प्रदूषण गंभीर श्रेणी में नहीं पहुंचा।
चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (सीपीसीसी) की दिवाली रिपोर्ट के अनुसार पटाखे चलाने के निर्धारित दो घंटे के दौरान प्रदूषण का स्तर कुछ इलाकों में जरूर बढ़ा, लेकिन रात 10 बजे आतिशबाजी की समय-सीमा समाप्त होते ही हवा की गुणवत्ता में सुधार शुरू हो गया। 9 नवंबर तड़के तीन बजे तक शहर का एक्यूआई दोबारा संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गया। शहर का औसत एक्यूआई 155 रहा।
विज्ञापन
शहर की आधी से ज्यादा जमीन पर हरियाली
चंडीगढ़ की हरियाली भी इस राहत की बड़ी वजह है। भारतीय वन सर्वेक्षण की रिपोर्ट (आईएसएफआर-2023) के मुताबिक शहर का ग्रीन कवर 51.542 फीसदी है। वर्ष 2021 में शहर का कुल वन एवं वृक्ष आवरण 40.52 वर्ग किलोमीटर था जो 2023 में बढ़कर 46.18 वर्ग किलोमीटर हो गया। यानी दो वर्षों में 5.66 वर्ग किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई। वर्ष 2021 में ग्रीन कवर 45.63 फीसदी था, जो 2023 में बढ़कर 51.542 फीसदी हो गया।
रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2001 में चंडीगढ़ का ट्री कवर महज दो वर्ग किलोमीटर था, जो 2023 में बढ़कर 21.18 वर्ग किलोमीटर हो गया। इसी अवधि में वन क्षेत्र भी 13 से बढ़कर 25 वर्ग किलोमीटर तक पहुंच गया। फिलहाल शहर में 25 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र और 21.18 वर्ग किलोमीटर ट्री कवर है।
पेड़ प्रदूषण के खिलाफ प्राकृतिक सुरक्षा कवच
पेड़ हवा में मौजूद कुछ प्रदूषक कणों को अपनी पत्तियों पर रोकने, कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित करने, तापमान नियंत्रित रखने और धूल का प्रभाव कम करने में मदद करते हैं। शहर का मजबूत ग्रीन कवर प्रदूषण के खिलाफ प्राकृतिक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। ग्रीन दिवाली का संदेश, पौधारोपण अभियान, स्कूलों के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता और सार्वजनिक स्थानों पर हरियाली बचाने की पहल भी इसमें अहम है। -सौरभ कुमार, सदस्य सचिव सीपीसीसी
एक पेड़ साल में सोखता है 22 किलो कार्बन डाइऑक्साइड
एक पेड़ सालाना औसतन 22 किलो कार्बन डाइऑक्साइड सोखता है। इस हिसाब से एक हजार पेड़ करीब 22 टन और एक लाख पेड़ लगभग 2200 टन कार्बन डाइऑक्साइड सालाना अवशोषित कर सकते हैं। ऐसे में चंडीगढ़ का 51.542 फीसदी ग्रीन कवर शहर के पर्यावरण को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। - राहुल महाजन, पर्यावरणविद
शोर अब भी चिंता का विषय
हवा के मामले में राहत के बीच ध्वनि प्रदूषण की तस्वीर चिंताजनक रही। इमटेक-39 में रात नौ से दस बजे के बीच अधिकतम 83.9 डेसीबल शोर दर्ज किया गया। सभी छह निगरानी केंद्रों पर ध्वनि प्रदूषण निर्धारित मानकों से अधिक रहा। यह बताता है कि साफ हवा के साथ शांत और पर्यावरण अनुकूल दिवाली मनाने की दिशा में अभी और प्रयास करने की जरूरत है।