फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Expressed gratitude to the people for making the 'Punjab Bandh' a success; urged them to hold peaceful protests in pursuit of justice, and stated that the police administration will hold those who engage in vandalism accountable.

पंजाब बंद को सफल बनाने के लिए लोगों का जताया आभार, बोले- इंसाफ के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें, तोड़फोड़ करने वालों की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी

Thu, 15 Oct 2026 08:30 PM IST
Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Thu, 15 Oct 2026 08:30 PM IST
Expressed gratitude to the people for making the 'Punjab Bandh' a success; urged them to hold peaceful protests in pursuit of justice, and stated that the police administration will hold those who engage in vandalism accountable.
मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच उनके पिता ने पंजाब बंद को सफल बनाने के लिए प्रदेशवासियों का धन्यवाद किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कल से अपने कामकाज शुरू करें और दुकानें खोलें। उन्होंने कहा कि उनका परिवार और इंसाफ के लिए गठित कमेटी लगातार बंद के पक्ष में नहीं है। वे किसी भी व्यक्ति की रोजी-रोटी पर असर नहीं डालना चाहते। आज पंजाब बंद करना उनकी मजबूरी थी, क्योंकि प्रदेश के हर वर्ग ने उनके बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए सहयोग दिया है। परविंदर सिंह के पिता ने कहा कि छोटे दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों और मजदूरों की रोजी-रोटी भी दुकानों के खुलने से जुड़ी है। अगर दुकानें बंद रहेंगी तो गरीब परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने विशेष रूप से मानसा के व्यापारियों और शहरवासियों का आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने अपनी इच्छा से बंद को समर्थन दिया है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील, तोड़फोड़ से दूर रहने को कहा परविंदर सिंह के पिता ने आंदोलन में शामिल लोगों से अपील की कि वे इंसाफ की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करें और किसी को परेशान न करें। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग उनके परिवार के प्रति हमदर्दी जता रहे हैं, इसलिए आंदोलन के दौरान किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ या हिंसा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रदर्शन के दौरान कोई तोड़फोड़ करता है तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके अनुसार, बाहर से इंसाफ की मांग के समर्थन में आने वाले लोगों और प्रदर्शनकारियों को परेशान करना उचित नहीं है। उन्होंने गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा करने की मांग भी की। प्रशासन के साथ बातचीत से नहीं निकला समाधान, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग परविंदर सिंह के पिता ने कहा कि प्रशासन के साथ उनकी बातचीत से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उनका आरोप है कि कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता की जा रही है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य किसी से टकराव करना नहीं, बल्कि अपने बेटे को इंसाफ दिलाना और नशे के खिलाफ उसके संघर्ष को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी जायज मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। किसान संगठनों और सामाजिक संस्थाओं से कमेटी में शामिल होने की अपील परविंदर सिंह के पिता ने किसान संगठनों, समाजसेवियों, व्यापारिक संगठनों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से इंसाफ के लिए गठित कमेटी में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि कमेटी में अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाना चाहिए, ताकि वे अपने सुझाव दे सकें और आंदोलन को सही दिशा में आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां सहित विभिन्न संगठनों का धन्यवाद करते हुए आग्रह किया कि प्रत्येक संगठन अपनी ओर से एक प्रतिनिधि कमेटी की बैठकों में भेजे। उन्होंने मानसा जिले के गांवों के लोगों से भी अधिक संख्या में धरने में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग ट्रॉलियों में लंगर और पानी लेकर पहुंचें तथा शांतिपूर्ण ढंग से सरकार पर मांगें स्वीकार करने के लिए दबाव बनाएं। उन्होंने बताया कि पंजाब के विभिन्न जिलों के अलावा चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से भी लोग समर्थन देने पहुंचे हैं। उन्होंने सभी संगठनों और लोगों के सहयोग के लिए आभार जताया। नशे के खिलाफ संघर्ष को आगे बढ़ाने की अपील परविंदर सिंह के पिता ने कहा कि उनका बेटा नशे के खिलाफ आवाज उठाते हुए अपनी जान गंवा बैठा। उन्होंने कहा कि परविंदर सिंह जेल से बाहर आने के बाद भी समाजसेवा में सक्रिय रहा और लोगों की समस्याएं सुनता था। उनके अनुसार, अलग-अलग समुदायों के लोग उसके पास अपनी समस्याएं लेकर आते थे। उन्होंने कहा कि परविंदर सिंह लोगों को आपसी विवादों और कब्जों जैसे मामलों में उलझने के बजाय पुलिस या पंचायत के पास जाने की सलाह देता था। उसका उद्देश्य समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करना और लोगों की मदद करना था। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उसके संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट हों और नशे के कारोबार को रोकने में सहयोग करें। हत्या वाली दुकान के पास प्रतिमा लगाने और शहीद का दर्जा देने की मांग इंसाफ के लिए गठित कमेटी ने मांग की है कि जिस दुकान के पास परविंदर सिंह झोटा की हत्या की गई, वहां उसके सम्मान में प्रतिमा स्थापित की जाए। इसके अलावा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) से भी परविंदर सिंह को शहीद का दर्जा देने की मांग की गई है। कमेटी और परिवार का कहना है कि आंदोलन का मकसद केवल हत्या के मामले में इंसाफ हासिल करना नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ परविंदर सिंह द्वारा शुरू किए गए संघर्ष को आगे बढ़ाना भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शांति बनाए रखते हुए आंदोलन को मजबूत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उरई: कस्तूरबा विद्यालय की कक्षा सातवीं की छात्रा प्रतीक्षा बनीं एक दिन की डीएम

15 Oct 2026

नोएडा में मौसम का येलो अलर्ट: कई इलाकों में तेज बारिश, तापमान में आई गिरावट; देखें रिपोर्ट

15 Oct 2026

VIDEO: अयोध्या में ही तैयार होंगे रामलला के वस्त्र, दिल्ली पर निर्भरता खत्म करने की तैयारी

15 Oct 2026

गाजियाबाद: सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों का धरना, 10 दिन से काम बंद; छह सूत्री मांगों पर अड़े

15 Oct 2026

फिरोजपुर में दोपहर दो बजे तेज बारिश, मंडियों में खुले में पड़ी धान की फसल भीगी

विज्ञापन

VIDEO: अज्ञात वाहन की टक्कर से साले की मौत, जीजा गंभीर घायल, हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

15 Oct 2026

VIDEO: कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाली अंशिका बनीं एक दिन की जिलाधिकारी, जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं

15 Oct 2026
विज्ञापन

अलीगढ़ में बारिश शुरू, दोपहर में शाम जैसा नजारा

15 Oct 2026

जीरा में पंजाब बंद का व्यापक असर, बाजार बंद; किसान जत्थेबंदियों व संस्थाओं का प्रदर्शन

कोटकपूरा में पंजाब बंद का असर, बत्तियां वाला चौक पर धरना; सरकार के खिलाफ रोष

ऊना: बेहड़ जसवां स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न, डीएसपी अनिल पटियाल ने स्वयंसेवियों को किया प्रेरित

15 Oct 2026

मौसम ने ली करवट: दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश, राहगीर बचते नजर आए

15 Oct 2026

देहरादून में राशन से भरे ट्रक का ब्रेक फेल, पेड़ से टकराया, क्लीनर की मौत

15 Oct 2026

ऊना में सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए तीन दिवसीय अभियान संपन्न, पात्र उपभोक्ताओं का किया पंजीकरण

15 Oct 2026

ग्रामीण डाक सेवकों का उत्पीड़न बंद हो, आठवें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग

15 Oct 2026

Video: ‘मरीज को वही दवा बताई जाती है, जिसका सबसे ज्यादा असर हो’

15 Oct 2026

Video: शिवा शर्मा का मरने से पहले का वीडियो आया सामने

15 Oct 2026

कानपुर: बिठूर उपचुनाव में भाजपा का परचम, समरेंद्र सिंह राणा 2483 वोटों से जीते

15 Oct 2026

Video: मौलाना यासूब अब्बास बोले- आरक्षण का लाभ सबको मिलना चाहिए

15 Oct 2026

Video: लखनऊ में जाम हटवाने वाले खुद ही जाम लगा बैठे

15 Oct 2026

कांग्रेस की पत्रकार वार्ता, पार्टी के नेता बोले-अंकिता को न्याय दिलाने के लिए लड़ेगे लड़ाई

15 Oct 2026

हल्की बारिश से बदला मौसम, ठंडक बढ़ने पर गर्म कपड़ों में नजर आए लोग

15 Oct 2026

मंडी: जयराम ठाकुर बोले- पिछली गारंटियां पूरी नहीं हुईं, अब नए जिलों की बात कर रहे सीएम सुक्खू

15 Oct 2026

सोलन: जोगिंद्रा बैंक के 70 कर्मचारियों की हुई हृदय जांच

15 Oct 2026

VIDEO: व्यापारी के बेटे का अपहरण, 50 हजार की फिरौती मांगी, थार सवार दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

15 Oct 2026

टोहाना में जमीनी विवाद में पति ने पत्नी की कस्सी से वार कर की हत्या, आरोपी फरार

15 Oct 2026

एसआईआर और वोट चोरी पर भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह की विपक्ष को नसीहत, बोले- व्यवहार सुधारें, मेहनत करें, तब मजबूत होंगे

15 Oct 2026

ऊना: बंगाणा में महिला किसान सम्मेलन, विधायक विवेक शर्मा ने की शिरकत

15 Oct 2026

कुल्लू दशहरा में अब तक 1.90 करोड़ रुपये के प्लॉट आवंटित

15 Oct 2026

ऊना: बलबीर चौधरी बोले- चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन पर्ची में घोटाले की हो उच्चस्तरीय जांच

15 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed