Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Pauri:Stop the harassment of Gramin Dak Sevaks; demand for their inclusion in the Eighth Pay Commission
{"_id":"6ad098ce99d846a7cf0e46bf","slug":"video-pauristop-the-harassment-of-gramin-dak-sevaks-demand-for-their-inclusion-in-the-eighth-pay-commission-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण डाक सेवकों का उत्पीड़न बंद हो, आठवें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण डाक सेवकों का उत्पीड़न बंद हो, आठवें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य डाकघर पौड़ी में सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्रामीण डाक सेवकों को आठवें वेतन आयोग में शामिल करने और खाते खुलवाने के लिए दिए जाने वाले लक्ष्यों के नाम पर उत्पीड़न बंद करने की मांग उठाई।
बृहस्पतिवार को मंडलीय अध्यक्ष विजय नैथानी की अगुवाई में डाक सेवकों ने डाकघर में प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाए कि विभागीय अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न बचत योजनाओं के लिए खाते खुलवाने के लिए उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन के चलते लोग ही नहीं मिल रहे। ऐसे में विभाग उन पर हर महीने लक्ष्य देकर उत्पीड़न कर रहा है। यह भी आरोप लगाया कि अधिकारी उन्हें लक्ष्य पूरा नहीं होने पर नौकरी से हटाने की भी धमकी दे रहे हैं। ऐसे में डाक सेवकों की मानसिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रह है। चेतावनी दी कि उत्पीड़न और धमकी देना बंद नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बताया कि इसी संबंध में आगामी 4 नवंबर को देहरादून में भी डाक सेवकों का आंदोलन प्रस्तावित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।