{"_id":"6ad098d982fb6d597806d021","slug":"video-una-pm-surya-ghar-solar-registration-campaign-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना में सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए तीन दिवसीय अभियान संपन्न, पात्र उपभोक्ताओं का किया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए तीन दिवसीय अभियान संपन्न, पात्र उपभोक्ताओं का किया पंजीकरण
Ankesh Dogra
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:41 PM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति आम जनता को जागरूक करने और पात्र उपभोक्ताओं का पंजीकरण करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड की ओर से चलाया गया तीन दिवसीय विशेष सेवा सेतु जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान वीरवार को संपन्न हो गया। अभियान के तहत ऊना सर्कल के विभिन्न विद्युत मंडलों में शिविर आयोजित कर लोगों को योजना के लाभ और पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
अधीक्षण अभियंता इंजीनियर दर्शन सिंह के नेतृत्व में वीरवार को गगरेट और अंब विद्युत मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। गगरेट में वरिष्ठ अधिशासी अभियंता खुशविंदर सिंह और अंब में वरिष्ठ अधिशासी अभियंता पुनीत चौधरी की अध्यक्षता में शिविर लगाए गए। इससे पहले कुटलैहड़ क्षेत्र में वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार और हरोली विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ अधिशासी अभियंता राहुल पुरी की देखरेख में लोगों को जागरूक करने के साथ पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।
शिविरों में उपभोक्ताओं को घरों की छत पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के लाभों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही योजना में पंजीकरण की प्रक्रिया, पात्रता संबंधी शर्तों और सरकार की ओर से निर्धारित वित्तीय सहायता के प्रावधानों की जानकारी दी गई।
उपभोक्ताओं को अधिकृत विक्रेताओं के माध्यम से सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करवाने और योजना से जुड़ी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बारे में भी जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य पात्र उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ना और सौर ऊर्जा के उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
योजना के नोडल अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि शिविरों के दौरान आम जनता की समस्याओं का समाधान करने और पात्र लाभार्थियों को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने लोगों से ऐसे शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया, ताकि वे निर्धारित नियमों और पात्रता शर्तों के अनुसार योजना का लाभ उठा सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।