{"_id":"6a8fe56a9129fc64ff042af1","slug":"video-employees-raised-slogans-against-the-government-in-hoshiarpur-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियारपुर में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
पंजाब सरकार के खिलाफ कर्मचारियों की राज्यव्यापी ‘महाहड़ताल’ के चलते गुरुवार को होशियारपुर जिले में सरकारी कामकाज प्रभावित रहा। विभिन्न विभागों के कर्मचारी जिला प्रशासनिक परिसर के बाहर एकत्र हुए और अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ एडेड स्कूलों के शिक्षक और कर्मचारी भी सामूहिक आकस्मिक अवकाश लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए।
मिनिस्टीरियल स्टाफ के यूनियन के जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध मोदगिल ने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान नहीं किए जाने के कारण उन्हें महाहड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि लंबित डीए किस्तों सहित कर्मचारियों की अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए।
हड़ताल के कारण सरकारी कार्यालयों, तहसीलों, राजस्व कार्यालयों और अन्य विभागों में नियमित कामकाज प्रभावित रहा। जमीन-प्लॉट की रजिस्ट्री, पावर ऑफ अटॉर्नी, प्रमाण पत्र तथा अन्य प्रशासनिक सेवाएं बाधित रहीं।
सिविल अस्पताल में ओपीडी सेवाएं भी प्रभावित हुईं। दूर-दराज के क्षेत्रों से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सरकारी जांच सेवाएं प्रभावित होने से कई मरीजों को निजी अस्पतालों और लैब का रुख करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।