{"_id":"6aedaacbf3544943bc08feaa","slug":"video-embezzlement-of-one-crore-guise-of-salaries-audit-financial-irregularities-at-patti-hospital-clerk-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पट्टी अस्पताल में एक करोड़ का गबन, आरोप लगते ही क्लर्क लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टी अस्पताल में एक करोड़ का गबन, आरोप लगते ही क्लर्क लापता
सिविल अस्पताल पट्टी में तैनात आउटसोर्स क्लर्क गुरिंदरपाल सिंह निवासी गार्डन कालोनी पट्टी ने सरकारी खजाने को करीब एक करोड़ का चूना लगा दिया। अस्पताल के स्टाफ को वेतन व बिल जारी करने के नाम पर 2022 से 2026 तक गलत एंट्री डालता रहा। अस्पताल के चार विभिन्न बैंक खातों को खंगालने पर पता चला कि क्लर्क नटवरलाल निकला। पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज करके पड़ताल शुरु कर दी है।
तरनतारन जिले के सिविल सर्जन डाॅ. संदीप धवन ने थाना सिटी पट्टी में गुरिंदरपाल सिंह के खिलाफ गबन की एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। यह एफआईआर अस्पताल के एसएमओ डाॅ. आशीष धवन की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर हुई है। सूत्रों की मानें तो निजी कंपनी के माध्यम से पट्टी अस्पताल के बतौर क्लर्क तैनात हुए गुरिंदरपाल सिंह ने जुलाई 2022 से सितंबर 2026 तक कर्मचारियों के वेतन व अन्य बिलों के संबंध में करीब एक करोड़ का चूना लगाया है।
अस्पताल से संबंधित चार बैंक खातों को स्वास्थ्य विभाग की ऑडिट टीम द्वारा खंगाला गया। जिस दौरान पता चला कि गुरिंदरपाल सिंह ने फर्जी बिल बनाकर यह गोलमाल किया है। इतना ही नहीं, फर्जी बिलों के आधार पर खजाना विभाग द्वारा बकायदा राशि जारी की जाती रही। ऑडिट अधिकारी द्वारा जब विभाग के ध्यान में लाया गया कि अस्पताल में करीब एक करोड़ का चूना लगाया गया है तो क्लर्क गुरिंदरपाल सिंह 24 अक्तूबर से अपना मोबाइल बंद करके भूमिगत हो गया।
विभाग द्वारा पड़ताल में शामिल होने लिए उसे बकायदा व्हाट्सएप मैसेज, ईमेल के अलावा पट्टी स्थित गार्डन कालोनी के मकान नंबर 1288/2 पर पत्र भी भेजा गया। बदले में क्लर्क के पिता अमरजीत सिंह ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि 24 अक्तूबर से उनका लड़का घर नहीं लौटा। बता दें कि क्लर्क के पिता अमरजीत सिंह व उनकी पत्नी इसी अस्पताल में बतौर लैबोरेटरी टेक्नीशियन (एलटी) रिटायर हुए हैं। जबकि 2018 से अमरजीत सिंह का लड़का गुरिंदरपाल सिंह ग्रेटिस इंडिया प्राइवेट लिमटिड कंपनी के माध्यम से यहां तैनात हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।