Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Eight mobile phones, six SIM cards, and 48 intoxicating capsules recovered from nine inmates at Ferozepur Central Jail.
{"_id":"6ac4d4c77157a1979803d515","slug":"video-eight-mobile-phones-six-sim-cards-and-48-intoxicating-capsules-recovered-from-nine-inmates-at-ferozepur-central-jail-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय जेल फिरोजपुर में नौ बंदियों से आठ मोबाइल, छह सिम कार्ड और 48 नशीले कैप्सूल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय जेल फिरोजपुर में नौ बंदियों से आठ मोबाइल, छह सिम कार्ड और 48 नशीले कैप्सूल बरामद
केंद्रीय जेल फिरोजपुर में तलाशी के दौरान बंदियों से लगातार मोबाइल, सिम कार्ड और नशीली वस्तुएं बरामद होने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के आधार पर थाना सिटी पुलिस ने उक्त नौ बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक हवालाती मंगल सिंह उर्फ गोरी से टच स्क्रीन मोबाइल व दो सिम कार्ड बरामद हुए। हवालाती अमनजोत सिंह उर्फ लाल सिंह उर्फ लालू से 48 नशीले कैप्सूल और तंबाकू की पुड़िया मिली। इसी तरह हवालाती सुखविंदर सिंह से की-पैड मोबाइल, बैटरी और सिम कार्ड बरामद किया गया।
हवालाती अमरीक राम से की-पैड मोबाइल, बैटरी व सिम तथा लवप्रीत सिंह से एक की-पैड मोबाइल बरामद हुआ। बंदी कुलदीप सिंह से टच स्क्रीन मोबाइल व सिम, आत्मा सिंह से की-पैड मोबाइल, बैटरी व सिम तथा राजन से टच स्क्रीन मोबाइल व सिम बरामद किया गया। बंदी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्शी से भी की-पैड मोबाइल बरामद हुआ। जेल प्रशासन ने बरामद सामान पुलिस के हवाले कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।