{"_id":"6ab149c8cec546b2f70f3d1a","slug":"video-diversion-of-trains-due-to-development-works-at-manawala-railway-station-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट: मानावाला रेलवे स्टेशन पर विकास कार्यों के चलते ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट: मानावाला रेलवे स्टेशन पर विकास कार्यों के चलते ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
फिरोजपुर मंडल के जालंधर कैंट-अमृतसर रेलखंड पर स्थित मानावाला स्टेशन पर लंबे लूप के निर्माण कार्य हेतु दिनांक 21.09.2026 से 27.09.2026 तक पीएनआई/एनआई ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण जम्मू मंडल से होकर जाने वाली/आने वाली निम्नलिखित ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। जन संपर्क निरीक्षक जम्मू मंडल राघवेंद्र सिंह ने कहा कि गाड़ी संख्या 22430, पठानकोट - दिल्ली एक्सप्रेस 21.09.26 से 27.09.26 तक (दिनांक 25.09.26 को छोड़कर) - 06 ट्रिप, यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग पठानकोट - मुकरियां - जालंधर कैंट - लुधियाना के रास्ते चलेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 22429, दिल्ली - पठानकोट एक्सप्रेस
21.09.26 से 27.09.26 तक (दिनांक 24.09.26 को छोड़कर) - 06 ट्रिप, यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग लुधियाना - जालंधर कैंट - मुकरियां - पठानकोट के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 14803, भगत की कोठी - जम्मू तवी एक्सप्रेस 21.09.26 से 26.09.26 तक - 06 ट्रिप, यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग जालंधर कैंट - मुकरियां - पठानकोट के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 14804, जम्मू तवी - भगत की कोठी एक्सप्रेस 21.09.26 से 27.09.26 तक - 07 ट्रिप, यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग पठानकोट - मुकरियां - जालंधर कैंट के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 18101, टाटानगर - जम्मू तवी एक्सप्रेस 23.09.26 और 25.09.26 - 2 ट्रिप के साथ अपने निर्धारित मार्ग की जगह परिवर्तित मार्ग, जालंधर कैंट - मुकरियां - पठानकोट के मार्ग से जाएगी। गाड़ी संख्या 18309, संबलपुर - जम्मू तवी एक्सप्रेस 24.09.26 - 1 ट्रिप के साथ अपने निर्धारित मार्ग की जगह परिवर्तित मार्ग जालंधर कैंट - मुकरियां - पठानकोट से चलेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व रेल मदद हेल्पलाइन 139 या एनटीईएस पर ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें। दूसरी तरफ रेलवे के अचानक ट्रेनों में रूट बदलाव कारण पठानकोट से अमृतसर जाने वाले यात्रियों को अपनी मंजिल में पहुंचने के लिए भारी परेशानियां झेलनी पड़ी। बस में मंहगे दाम खर्च कर लोगों को अमृतसर, गुरदासपुर, बटाला अपनी मंजिल तक देरी से पहुंचना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।