{"_id":"6ab6434a465a513d43025eb4","slug":"video-bjps-de-addiction-campaign-welcomed-in-hoshiarpur-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा की नशामुक्ति यात्रा का होशियारपुर में स्वागत, तरुण चुघ बोले- नशे के खिलाफ लड़ाई को बनाएंगे जन आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की नशामुक्ति यात्रा का होशियारपुर में स्वागत, तरुण चुघ बोले- नशे के खिलाफ लड़ाई को बनाएंगे जन आंदोलन
पंजाब को नशामुक्त करने के उद्देश्य से भाजपा की ओर से निकाली जा रही नशामुक्ति यात्रा शुक्रवार को होशियारपुर पहुंची। यात्रा का शहर में विभिन्न स्थानों पर भाजपा नेताओं और लोगों की ओर से स्वागत किया गया। चंडीगढ़ बाईपास के पास स्वागत के बाद यात्रा भगत सिंह चौक, सेशन चौक और घंटाघर चौक से होती हुई वाल्मीकि चौक पहुंची, जहां जनसभा का आयोजन किया गया।
जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि भाजपा पंजाब से नशे की समस्या को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यात्रा को प्रदेश के हर कोने और गांव-शहर तक ले जाकर लोगों को नशे के खिलाफ एकजुट किया जा रहा है।
चुघ ने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े पैसे के नेटवर्क को खत्म करने के साथ-साथ नशे की लत में फंसे युवाओं के पुनर्वास पर भी ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ इस अभियान को जन आंदोलन बनाकर पंजाब को नशामुक्त करने के प्रयास किए जाएंगे।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पूर्व सांसद विजय सांपला और पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना सहित भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहे। नेताओं ने लोगों से नशे के खिलाफ एकजुट होने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए सामाजिक स्तर पर प्रयास तेज करने की अपील की।
यात्रा के दौरान विभिन्न चौकों पर लोगों ने भाजपा नेताओं का स्वागत किया। वाल्मीकि चौक में आयोजित जनसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।