{"_id":"6ab14b10495d7dd0fe097af9","slug":"video-bjp-rally-in-jalalabad-as-part-of-the-drug-free-punjab-campaign-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्त पंजाब मुहिम के तहत जलालाबाद में भाजपा की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा मुक्त पंजाब मुहिम के तहत जलालाबाद में भाजपा की रैली
भाजपा की ओर से चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त पंजाब’ अभियान के तहत सोमवार को जलालाबाद के रामलीला चौक में विशाल रैली आयोजित की गई। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विशेष रूप से पहुंचकर लोगों को संबोधित किया। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
नायब सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले आप ने पंजाब से नशा खत्म करने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार के कार्यकाल के अंतिम चरण में भी नशे की समस्या गंभीर बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के नौजवान नशे की चपेट में आ रहे हैं और युवाओं का भविष्य बचाना समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती है।
उन्होंने कहा कि पंजाब अपनी मेहनतकश और ऊर्जावान युवा पीढ़ी के लिए जाना जाता है, लेकिन नशे की समस्या चिंता का विषय बन चुकी है। नशे के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाने की जरूरत है और समाज के हर वर्ग को इसमें भागीदारी करनी चाहिए।
सैनी ने आप सरकार पर युवाओं को रोजगार देने सहित अन्य वादे पूरे नहीं करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब’ मुहिम का उद्देश्य लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना और जनसहयोग जुटाना है। रैली में कार्यकर्ताओं ने नशे के खिलाफ नारे लगाए। भाजपा की यह यात्रा 30 सितंबर तक पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।