फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Akali Dal holds protest rally in Moga, submits memorandum of demands to ADC; levels serious allegations against AAP government

मोगा में अकाली दल की रोष रैली, एडीसी को सौंपा मांग पत्र; AAP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 24 Sep 2026 09:05 PM IST
Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Thu, 24 Sep 2026 09:05 PM IST
Akali Dal holds protest rally in Moga, submits memorandum of demands to ADC; levels serious allegations against AAP government
मोगा के दाना मंडी में नशे के मुद्दे को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ एक रोष रैली की हे इस मौके तेली को संबोधन करने पहुंचे पूर्व मेंबर पार्लमेंट हरसिमरत कौर बादल पहुंचे। मोगा दाना मंडी से रोष मार्च निकालकर मोगा एडीसी को मांग पत्र सौंपे गए। हरसिमरत कौर बादल ने जनता को संबोधन करते हुए कहा पंजाब में नशे का कारोबार गांव-गांव तक पहुंच चुका है, जिससे युवाओं की एक पूरी पीढ़ी प्रभावित होने का खतरा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे की होम डिलीवरी तक हो रही है। महिलाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे नशे के खिलाफ आगे आएं और गांव-गांव जाकर इसके कारोबार के विरुद्ध आवाज उठाएं। उन्होंने दावा किया कि कई महिलाएं उनसे मिलकर अपने बेटों के नशे की चपेट में आने की शिकायत कर रही हैं। हरसिमरत ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय प्रचार पर पैसा खर्च करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और AAP ने सत्ता में आने से पहले नशा खत्म करने का वादा किया था, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ। रिश्वत के आरोपों की जांच की मांग।अकाली दल के ज्ञापन में मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर से जुड़े 5 करोड़ रुपए की कथित रिश्वत के आरोपों की स्वतंत्र और समयबद्ध जांच की मांग की गई। हरसिमरत ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।उन्होंने नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले सुनाम के मोहनजीत सिंह और दिड़बा के गुलजार सिंह के साथ कथित पुलिस ज्यादती की भी स्वतंत्र जांच की मांग की। साथ ही नशा कारोबारियों से कथित मंथली वसूली के आरोप लगाते हुए सरकार से पूछा कि उन्हें किसका संरक्षण मिल रहा है। हरसिमरत ने महिलाओं को ₹1,000 मासिक देने के वादे, बेरोजगारी, राशन और महंगाई के मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि 2027 में महिलाएं सरकार को जवाब देंगी। सत्ता में आने पर अकाली दल ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़े कानून, आटा-दाल योजना, बुजुर्ग पेंशन, शगुन योजना में बढ़ोतरी और गांवों में सिलाई केंद्र खोलने का वादा किया। उन्होंने पंजाब में नशे की तस्करी और ओवरडोज से हो रही मौतों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। हरसिमरत बादल ने आरोप लगाया कि नशा तस्कर बेखौफ होकर नशा बेच रहे हैं, जबकि शिकायत करने वाले लोगों पर ही कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि कई गांवों के बाहर चिट्टा बिकने संबंधी शिकायतें लिखी हुई हैं, लेकिन इसके बावजूद तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। हरसिमरत बादल ने आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के साथ भी ज्यादती की जा रही है। उन्होंने गुलजार सिंह और मोहनजीत सिंह का उदाहरण देते हुए सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। हरपाल चीमा के बादल परिवार को विदेश भाग जाने के बयान के ऊपर कहा कि, आप सरकार ने मंत्री जो खुद को ईमानदार बताते थे और बड़े-बड़े विज्ञापन व पोस्टर लगाते थे। आज ईडी जांच कर रही है। ईडी की कार्रवाई से क्यों भाग रहे हैं? विदेश क्यों जा रहे हैं । क्योंकि हकीकत यह है कि पंजाब की जितनी भी जमीन थी, उस पर कब्जे किए गए, उसे बेचा गया और कमाई की गई। पंजाब के सारे अधिकार कमजोर कर दिए गए। उन्होंने कहा मुंडिया कियू भाग गए ईडी कि डर से जो राजमाता जी हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 28 दौरे किए हैं, और कितने हजार एकड़ जमीन के मामले हैं—भगवंत मान और उनके मंत्रियों समेत किसी को भी हम भागने नहीं देंगे। जहां भी होंगे, उन्हें पकड़कर वापस लाया जाएगा। उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी, जिन्होंने इनका साथ दिया है। पंजाब की एक-एक एकड़ जमीन और पंजाब के एक-एक संसाधन को, जिसे इन्होंने बेचकर खा लिया है, उसे जब्त करके दोबारा सरकारी खजाने में वापस लाया जाएगा। उन्होंने कहा चीमा साहब को शर्म करनी चाहिए। हमारे भाई गुलजार सिंह ने सिर्फ इतना पूछा था कि मेरा गांव में चिट्टा बेचने वाला गुंडा है, उसे रोकते क्यों नहीं हो? लेकिन उसे पकड़कर उसका क्या हाल किया गया? हरपाल चीमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। आज कहते हैं कि फलां के खिलाफ हो जाओ, फलां के खिलाफ हो जाओ। बीबी गुरप्रीत कौर ने पांच करोड़ रुपये लेकर महिलाओं की इज्जत नीलाम कर दी और बलात्कारी के खिलाफ विदेश में मामला दर्ज हुआ। आपकी विधायक मुंह पर पट्टी बांधकर घूम रही हैं। जो 11-12 महिला विधायक हैं, क्या उन्हें शर्म नहीं आती? उन्होंने कहा कि अकाली दल नशे के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखेगा और पंजाब के लोगों के मुद्दों को लेकर आने वाले समय में भी बड़े स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जालंधर में लेदर कॉम्प्लेक्स रोड से 25 वर्षीय युवक का शव बरामद

24 Sep 2026

नोएडा बस हादसा: 1.14 लाख रुपये जलकर हुए राख, पर 13 यात्रियों का मसीहा बना उरई का हिसार

24 Sep 2026

लखनऊ के यूपी बैडमिंटन अकादमी में सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप का क्वालिफाइंग मैच खेला गया

24 Sep 2026

ऊना: हिमाचल पर बढ़ता कर्ज या विकास की जरूरत? भाजपा ने सुक्खू सरकार से मांगा हिसाब, ₹35,555 करोड़ के नए ऋण का मुद्दा उठाया

24 Sep 2026

मंडी: दमेला पुल का काम अधूरा छोड़ भागा ठेकेदार, ग्रामीणों में भारी रोष; विभाग के घेराव की चेतावनी

24 Sep 2026
विज्ञापन

सिरमौर: एक माह से पेयजल संकट, नदी का पानी पीने को मजबूर मंडेरवा के ग्रामीण; विधायक को सौंपा ज्ञापन

24 Sep 2026

ऊना: बंगाणा में शिकायत निवारण कमेटी की बैठक, 40 शिकायतों पर मंथन; 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश

24 Sep 2026
विज्ञापन

मैड़ी-ऊना रूट पर दौड़ी नई इलेक्ट्रिक बस, विधायक बबलू ने दिखाई हरी झंडी

24 Sep 2026

फरीदकोट में जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा की नशा मुक्त यात्रा को बताया चुनावी स्टंट

इजिप्ट में सौम्या भारद्वाज का दमदार प्रदर्शन, आज हंगरी के खिलाफ दूसरा मुकाबला

24 Sep 2026

झिलमिल फ्रेंड्स कॉलोनी को प्रदूषण मुक्त बनाने की पहल, सीईटीपी सोसायटी ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से किया एमओयू

24 Sep 2026

VIDEO: चंगाई सभा के नाम पर अवैध धर्मांतरण, चार गिरफ्तार

24 Sep 2026

VIDEO: सौंख में सेवा संकल्प अभियान में सेवा संकल्प के तहत मंदिर परिसर की सफाई की गई

24 Sep 2026

VIDEO: सखियों ने नहीं दिया गोरस का दान तो कान्हा ने फोड़ दी मटकी, दही के प्रसाद को उमड़े श्रद्धालु

24 Sep 2026

फिरोजपुर में मोबाइल व बाइक चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

जालंधर में नशा तस्करी की शिकायत पर कांग्रेस नेता और एएसआई के बीच बहस

24 Sep 2026

कुल्लू में सीबकथॉर्न पर राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, नवाचार और हिमालयी संरक्षण पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

24 Sep 2026

हमीरपुर: जिले के 2670 युवाओं को मिलेगा निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, पांच क्षेत्रों में खुलेंगे कोर्स

अजनाला में शिरोमणि अकाली दल (बादल) की रैली, पंजाब सरकार पर साधा निशाना

24 Sep 2026

मोहाली के गमाडा आफिस से ईडी की टीम रवाना

24 Sep 2026

कानपुर: सरोजनी नगर में खड़ी कार में तोड़फोड़ और लैपटॉप चोरी

24 Sep 2026

भिवानी में फिर खतरनाक तरीके से धंसा सर्कुलर मार्ग, वाहन पलटने का डर

24 Sep 2026

वीडियो: बरेली के डीएम ने पेश की मिसाल, आईटीआई की छात्रा को दिलाई नई साइकिल

24 Sep 2026

लखनऊ में पारख संघ की आत्मसम्मान रैली, कौशल किशोर ने एक समान शिक्षा व्यवस्था की मांग की

24 Sep 2026

लखनऊ में प्रतिबंधित मांस तस्करों पर एफआईआर की मांग को लेकर इटौंजा थाने पर लोगों का प्रदर्शन

24 Sep 2026

लखनऊ में वूमेन प्रीमियर लीग में लखनऊ चैलेंजर्स व स्क्वायर वॉरियर्स के बीच हुआ मुकाबला

24 Sep 2026

इटावा: राशन डीलर की शिकायत पर बिछाया जाल, रिश्वत लेते पूर्ति निरीक्षक व दो प्राइवेट कर्मी गिरफ्तार

24 Sep 2026

VIDEO: सीतापुर हाईवे पर रामपुर पहरा के सामने कट की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, हाईवे पर डेढ़ घंटे तक लगभग 3 किलोमीटर जाम

24 Sep 2026

VIDEO: यमुना एक्सप्रेस वे पर आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

24 Sep 2026

VIDEO: लोहा मंडी से बल्देवगंज तक गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कारोबारियों के विरोध के बीच हटाए अतिक्रमण

24 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed