{"_id":"68c170932195b8d9860ba852","slug":"punjab-flood-51-people-have-died-so-far-due-to-floods-in-punjab-lakhs-of-hectares-of-crops-destroyed-2025-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ से अबतक 51 की गई जान, लाखों हेक्टेयर फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ से अबतक 51 की गई जान, लाखों हेक्टेयर फसल बर्बाद
पंजाब के अमृतसर के राजासांसी के पास स्थित गांव लोधी गुज्जर की गलियों और घरों में घुटनों तक पानी जमा है। रावी के कहर ने यहां के लोगों की जिंदगी को गहरे जख्म दिए हैं। इसके पानी ने लोगों के सपने डुबो दिए हैं। पानी का स्तर भले ही चार फीट से घटकर दो फीट पर आ गया हो लेकिन मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। बाढ़ का पानी शायद कुछ दिनों में उतर जाएगा लेकिन बर्बादी के निशान और लोगों दिलों में खौफ मिटने में वर्षों लग जाएंगे। यहां के लोगों को अब सिर्फ राहत सामग्री नहीं, बल्कि एक मजबूत सहारे की जरूरत है। गांव की टूटी सड़कें, घरों का बिखरा मलबा और दीवारों पर पानी के गहरे निशान भयावह सपने जैसा है। गांव के 70 वर्षीय जसवंत सिंह कहते हैं कि बाढ़ से सब कुछ खत्म हो गया। जब रावी का पानी घुसा तो बीएसएफ के जवानों ने हमें निकाला। कुछ लोग रिश्तेदारों के यहां चले गए पर हम अपना घर कैसे छोड़ देते। पाई-पाई जोड़कर घर बनाया था। अब घर की दीवारें गल गई हैं और सामान सड़ गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।