{"_id":"6a8c2f65123e3349480412f9","slug":"punjab-congress-sparred-over-the-cm-face-demanding-channi-s-nomination-high-command-s-tension-increased-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस में CM चेहरे पर रार, चन्नी को आगे करने की मांग; हाईकमान की बढ़ी टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस में CM चेहरे पर रार, चन्नी को आगे करने की मांग; हाईकमान की बढ़ी टेंशन
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 24 Aug 2026 05:18 PM IST
Link Copied
पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान एक बार फिर सतह पर आ गई है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर रार गहराती दिख रही है। लुधियाना में शक्ति प्रदर्शन के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सीधे दिल्ली हाईकमान को संदेश देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को आगामी चुनाव में सीएम चेहरा घोषित करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई है। वहीं, दूसरी ओर 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपी सज्जन कुमार को लेकर चन्नी के आक्रामक रुख और केंद्रीय नेताओं पर टिप्पणी ने कांग्रेस हाईकमान को भारी धर्मसंकट में डाल दिया है। लुधियाना में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू की मौजूदगी में रंधावा ने कहा कि पंजाब को मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान की जगह काम करने वाले नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चन्नी ने महज 111 दिनों के अपने कार्यकाल में जनहित के कई ऐतिहासिक फैसले लिए, जिन्हें प्रदेश की जनता आज भी याद करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।