{"_id":"6b0713a0b841d04ec4047713","slug":"sugarcane-price-in-punjab-increased-to-rs-431-per-quintal-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में किसानों को सौगात: गन्ने का भाव बढ़ाकर 431 रुपये प्रति क्विंटल हुआ, अब देश में सबसे ज्यादा मूल्य हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में किसानों को सौगात: गन्ने का भाव बढ़ाकर 431 रुपये प्रति क्विंटल हुआ, अब देश में सबसे ज्यादा मूल्य हुआ
Wed, 25 Nov 2026 10:28 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: Akash Dubey
Updated Wed, 25 Nov 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान
- फोटो : X @BhagwantMann
पंजाब सरकार ने पेराई सीजन 2026-27 के लिए गन्ने का भाव बढ़ाकर 431 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए इसका एलान किया। सरकार के मुताबिक, यह देश में गन्ने का सबसे अधिक भाव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब भर की चीनी मिलें 25 नवंबर से कामकाज शुरू करेंगी, ताकि किसानों को फसल की समय पर खरीद की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
पंजाब में पिछले पेराई सीजन 2025-26 में गन्ने का भाव 416 रुपये प्रति क्विंटल था। इस बार इसे बढ़ाकर 431 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है, यानी 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। पिछले सीजन में 401 से बढ़ाकर 416 रुपये किया गया था, जबकि इस बार 416 से 431 रुपये किया गया है।
विज्ञापन
