{"_id":"6a87e610d9f5d92c93065689","slug":"punjab-bandh-shops-closed-in-zirakpur-mohali-transport-affected-normal-life-in-chandigarh-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Punjab Bandh: जीरकपुर-मोहाली में दुकानें बंद, ट्रांसपोर्ट प्रभावित; चंडीगढ़ में सामान्य जनजीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Bandh: जीरकपुर-मोहाली में दुकानें बंद, ट्रांसपोर्ट प्रभावित; चंडीगढ़ में सामान्य जनजीवन
पंजाब बंद का असर जीरकपुर और मोहाली के कई इलाकों में देखने को मिला। बंद के चलते कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं, जबकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था भी कुछ स्थानों पर प्रभावित और अव्यवस्थित दिखाई दी। हालांकि, पड़ोसी शहर चंडीगढ़ में बंद का कोई खास असर देखने को नहीं मिला और जनजीवन सामान्य रहा। बंद को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जीरकपुर से चंडीगढ़ की ओर आने वाले प्रमुख एंट्री पॉइंट पर पुलिस की ओर से नाकाबंदी की गई है। इसके अलावा चंडीगढ़ के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर पंजाब पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस के जवान तैनात हैं। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद चंडीगढ़ शहर के भीतर वाहनों की आवाजाही बिना किसी रोक-टोक के सामान्य रूप से जारी रही। शहर की सड़कों पर ट्रैफिक सामान्य नजर आया और बाजारों व अन्य गतिविधियों पर भी बंद का कोई बड़ा असर नहीं दिखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।