फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   High Court cancels regular bail of murder accused

'बैंड बजा दूंगा': हत्या आरोपी ने सोशल मीडिया पर दी धमकी, हाईकोर्ट ने रद्द की नियमित जमानत; कैथल का मामला

Mon, 26 Oct 2026 09:55 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 26 Oct 2026 09:55 PM IST
सार

हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जमानत रद्द करना एक गंभीर कदम है। हालांकि, अदालत ने कथित धमकियों और सोशल मीडिया पर तस्वीरें अपलोड करने को नजरअंदाज नहीं किया। अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान आरोपी के व्यवहार को असामान्य पाया।

विज्ञापन
High Court cancels regular bail of murder accused
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हत्या के एक आरोपी की नियमित जमानत रद्द कर दी है। आरोपी पर जमानत पर बाहर आने के बाद शिकायतकर्ता और उसके परिवार को धमकाने का आरोप है। अदालत ने कहा कि आरोपी को बाहर रहने की अनुमति देना उचित नहीं है, जिससे कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति विक्रम अग्रवाल की पीठ ने यह फैसला सुनाया। आरोपी को 28 जनवरी को नियमित जमानत मिली थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जेल से बाहर आते ही आरोपी ने उसे और उसके परिवार को धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी के इंस्टाग्राम और फेसबुक खातों से धमकी भरे संदेश भेजे गए। एक संदेश में कथित तौर पर लिखा गया ''बैंड बजा दूंगा इसके चक्कर में तो सबकी।'' 
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी बहन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कीं। इसके बाद 17 मार्च को एक नई प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमानत रद्द करने के मुख्य कारण
हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जमानत रद्द करना एक गंभीर कदम है। हालांकि, अदालत ने कथित धमकियों और सोशल मीडिया पर तस्वीरें अपलोड करने को नजरअंदाज नहीं किया। अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान आरोपी के व्यवहार को असामान्य पाया।


कैथल का मामला
यह मामला हरियाणा के कैथल का है। जून 2023 में पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान सिर पर चोट लगने से एक घरेलू सहायक की मौत हो गई थी। आरोपी इस हत्या के आरोप में जेल में बंद था। हाईकोर्ट ने मामले के समग्र तथ्यों को देखते हुए 28 जनवरी को मंजूर की गई जमानत रद्द कर दी। हरियाणा सरकार को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed