{"_id":"6ad61f2c10a1fd6d53038f39","slug":"parvinder-singh-jhotha-murder-case-protest-outside-mlas-homes-in-mansa-preparations-underway-to-meet-shah-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मानसा में विधायकों के घरों के बाहर धरना, अमित शाह से मिलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मानसा में विधायकों के घरों के बाहर धरना, अमित शाह से मिलने की तैयारी
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Mon, 19 Oct 2026 07:16 PM IST
Link Copied
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में मानसा की एक्शन कमेटी के आह्वान पर आज सुबह 11 बजे विधायकों के घरों के बाहर रोष धरना लगाया जाएगा। इस प्रदर्शन को किसान और मजदूर यूनियन का भी समर्थन है। वहीं छठे दिन भी झोटा का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया जिससे मानसा और आसपास के इलाकों में तनाव बना हुआ है। इंसाफ संघर्ष कमेटी ने केंद्र सरकार से हत्याकांड और इसके पीछे नशा तस्करों व राजनीतिक गिरोह की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। कमेटी और परविंदर के अभिभावक 20 अक्तूबर को गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करेंगे। इंसाफ मोर्चे ने सत्ताधारी पार्टी के सांसदों, विधायकों या नेताओं से इस्तीफा देकर धरने में शामिल होने का एलान किया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री मान को भी उसी तरह कुर्सी छोड़नी चाहिए, जैसे लापरवाही पर पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जाता है। किसान जत्थेबंदियों ने आरोपी अश्वनी कुमार की जायदाद जब्त कर गरीबों में बांटने की मांग की है। झोटा के पिता भीम सिंह ने कहा कि हम केंद्र सरकार को मिलकर हत्याकांड व नशा गिरोह की साजिश व इसके गठजोड़ के अधीन चलते आ रहे नशा नेटवर्क की सीबीआई जांच करवाने की मांग करेंगे। उन्होंने जोर दिया कि सीबीआई जांच के बिना नशा नेटवर्क को तोड़ा नहीं जा सकता। उनका मानना है कि पंजाब सरकार यह बिल्कुल भी नहीं कर सकती। परविंदर की पत्नी मनप्रीत कौर ने सिविल अस्पताल में जयकारे लगाए। झोटा की मां अमरजीत कौर ने मुख्यमंत्री मान पर लापरवाही का आरोप लगाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।