{"_id":"6acf71935377bc08b40be83d","slug":"anti-drug-activist-parminder-jhotha-murdered-in-mansa-main-accused-arrested-from-rajasthan-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परमिंदर झोटा की हत्या, मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परमिंदर झोटा की हत्या, मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Wed, 14 Oct 2026 05:43 PM IST
Link Copied
पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता परमिंदर सिंह झोटा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद तनाव बढ़ गया है। मामले के मुख्य आरोपी और मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी कुमार को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। दूसरी ओर, परिवार और विभिन्न संगठनों ने न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज कर दिए हैं। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे और पंजाब के पुलिस महानिदेशक को बर्खास्त करने की मांग की है। संगठनों ने 15 अक्टूबर को पंजाब बंद का आह्वान भी किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आई थी। मानसा रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरजीत सिंह ने मंगलवार को कहा था कि दोनों पक्षों के बीच वर्ष 2023 में भी विवाद हुआ था, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने मुख्य आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की थीं। आरोपी के एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया था, जिस पर उसे फरार होने में मदद करने का आरोप है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।