Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Three smugglers arrested in Amritsar; two AK-47 rifles, magazines, and cartridges recovered.
{"_id":"6aa27a30a974119e2a0b13be","slug":"video-three-smugglers-arrested-in-amritsar-two-ak-47-rifles-magazines-and-cartridges-recovered-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में तीन तस्कर पकड़े, दो AK-47 राइफल, मैगजीन और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में तीन तस्कर पकड़े, दो AK-47 राइफल, मैगजीन और कारतूस बरामद
जिला पुलिस अमृतसर ने अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो एके-47 राइफल, तीन मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपियों के संपर्क विदेशी हथियार तस्कर से होने की बात सामने आई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी पंजाब में आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों तक अवैध हथियार पहुंचाने में शामिल थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को हथियारों की खेप कहां से मिली और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
मामले में थाना छेहरटा में एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हथियार सप्लाई के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की भी जांच कर रही है।
विदेश में बैठे हथियार तस्कर से आरोपियों के संपर्क की भी तस्दीक की जा रही है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि विदेशी तस्कर के साथ आरोपियों का किस तरह संपर्क था और पंजाब में हथियार पहुंचाने की प्रक्रिया में कौन-कौन लोग शामिल थे।
पुलिस बरामद एके-47 राइफलों, मैगजीन और कारतूस के स्रोत की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक जांच आगे बढ़ने पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।