{"_id":"6aa90af69c0a807347064ed1","slug":"video-the-third-phase-of-the-miri-piri-khalsa-march-will-begin-on-september-17-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"17 सितंबर से शुरू होगा मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 सितंबर से शुरू होगा मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण
श्री अकाल तख्त साहिब की रहनुमाई में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से युवाओं को नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से शुरू किए गए मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण 17 सितंबर से शुरू होगा। एसजीपीसी सचिव बलविंदर सिंह काहलवां ने बताया कि यह चरण तख्त श्री केसगढ़ साहिब, श्री आनंदपुर साहिब से शुरू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मार्च दोआबा क्षेत्र से गुजरते हुए गुरदासपुर, बाबा बकाला साहिब और कथूनंगल सहित विभिन्न स्थानों से होकर 25 सितंबर को श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचेगा, जहां इसका समापन होगा। मार्च के दौरान सिख धर्म के प्रचार-प्रसार के साथ गुरु साहिब के सिद्धांतों और शिक्षाओं को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। काहलवां ने कहा कि मार्च के पहले दो चरणों में युवाओं की ओर से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। कई युवाओं ने नशे और गलत रास्ते छोड़कर अमृत छककर गुरु साहिब से जुड़ने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान युवाओं को नशे से बचाने के साथ उन्हें धर्म और अच्छे जीवन मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। एसजीपीसी सचिव ने सिख संगत, निहंग सिंह जत्थेबंदियों और धार्मिक संस्थाओं से परिवारों सहित अधिक से अधिक संख्या में मार्च में शामिल होने की अपील की। उन्होंने रास्ते में साफ-सफाई, पेयजल, लंगर और स्वागत द्वारों के उचित प्रबंध करने का भी आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।