{"_id":"6a6753d165b042815204fafa","slug":"video-shops-remained-closed-in-amritsar-hall-gate-area-due-to-protest-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के हॉल गेट क्षेत्र में प्रदर्शन के चलते दुकानें रहीं बंद, बरनाला में हुई घटना के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के हॉल गेट क्षेत्र में प्रदर्शन के चलते दुकानें रहीं बंद, बरनाला में हुई घटना के विरोध में प्रदर्शन
बरनाला में हुई घटना के विरोध में सोमवार को सीवरेज कर्मचारी यूनियन और वाल्मीकि समुदाय के सदस्यों ने अमृतसर के हॉल गेट क्षेत्र में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हॉल गेट को बंद कर दिया, जिससे पूरे इलाके में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा।
प्रदर्शन के दौरान हॉल गेट की अधिकांश दुकानें बंद रहीं और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बरनाला घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और हालात पर लगातार नजर रखी गई।
प्रदर्शन के कारण हॉल गेट से होकर गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।