{"_id":"6a67549956a0b3a8cc0a28e6","slug":"video-four-accused-arrested-in-arms-and-drug-smuggling-case-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में हथियार और नशा तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में हथियार और नशा तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से हथियार और हेरोइन की तस्करी करने वाले बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच आधुनिक .30 बोर पिस्तौल, दो किलो हेरोइन, पांच लाख रुपये की ड्रग मनी और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंजाब सरकार की नशा और गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत यह बड़ी सफलता मिली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्करों और विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे। ड्रोन के जरिए सीमा पार से भेजी गई खेप को उठाकर आगे सप्लाई करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिट्टू कुमार भैया, साहिब सिंह, संजीव नन्नू और संदीप सैनी के रूप में हुई है। इनमें बिट्टू कुमार भैया के खिलाफ पहले से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पूरे तस्करी नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के साथ-साथ उनके वित्तीय नेटवर्क की भी जांच की जा रही है, ताकि इस गिरोह से जुड़े सभी लोगों तक पहुंचा जा सके। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे लालच में आकर अंतरराष्ट्रीय नशा और हथियार तस्करी नेटवर्क का हिस्सा न बनें, बल्कि ईमानदारी और मेहनत का रास्ता अपनाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।