Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Dhaliwal expresses gratitude to CM Mann for handing over the Jhota murder case investigation to the CBI.
{"_id":"6ad8dcd4339e7c222a048ddc","slug":"video-dhaliwal-expresses-gratitude-to-cm-mann-for-handing-over-the-jhota-murder-case-investigation-to-the-cbi-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपने पर धालीवाल ने सीएम मान का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपने पर धालीवाल ने सीएम मान का जताया आभार
मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के फैसले का आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने स्वागत किया है। अमृतसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार जताते हुए कहा कि झोटा का परिवार इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहा था। परिवार की मांग को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने यह फैसला लिया है।
धालीवाल ने दावा किया कि पंजाब पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे संबंधित घर तथा नशे की दुकान के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच से हत्या के पीछे शामिल अन्य लोगों और ताकतों का पता लगाने में मदद मिलेगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर सवाल उठाते हुए धालीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को सीमा पार से होने वाली नशे और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि केंद्र सरकार ने सीमा पर तैनात जवानों को ड्रोन से निपटने के लिए कितने एंटी-ड्रोन सिस्टम उपलब्ध करवाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।