Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Khandwa News Tribal mall will open in tribal block Minister Vijay Shah announcement on Women's Day
{"_id":"67cc6bf98e1466720c0c155b","slug":"video-khandwa-news-tribal-mall-will-open-in-tribal-block-minister-vijay-shah-announcement-on-womens-day","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa News: 'आदिवासी ब्लॉक में खुलेगा ट्राइबल मॉल', महिला दिवस पर मंत्री विजय शाह की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa News: 'आदिवासी ब्लॉक में खुलेगा ट्राइबल मॉल', महिला दिवस पर मंत्री विजय शाह की घोषणा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 08 Mar 2025 09:41 PM IST
Link Copied
खंडवा जिले में महिला दिवस के मौके पर शनिवार को कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने बड़ी घोषणा की है। महानगरों के डीमार्ट की तरह प्रदेश में भी ट्राइबल मार्ट खोले जाएंगे, जिसका संचालन खुद महिलाएं करेंगी। शुरुआत में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर खंडवा के आदिवासी ब्लॉक खालवा, मंडला और शहडोल में इसकी शुरुआत की जाएगी, जिसके लिए एक एकड़ जमीन पर करीब एक करोड़ रुपये की लगत से ये ट्राइबल मार्ट बनाया जाएगा।
बता दें कि इसमें दो करोड़ रुपये का लोन महिलाएं को दिया जाएगा, जिससे वह अपना रोजगार चला सकें। मंत्री विजय शाह ने कहा कि महिला दिवस के मौके पर इतनी बड़ी सौगात बहनों को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा जा रही है। मैं समझता हूं कि महिला दिवस के मौके पर इससे बड़ी सौगात हमारी बहनों के लिए हो ही नहीं सकती।
दरअसल, खंडवा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 89 ब्लॉक में महानगरों की तर्ज पर ट्राइबल मार्ट खोले जाएंगे। यह ट्राइबल मार्ट सिर्फ महिलाएं ही संचालित करेंगी। महिला दिवस पर पूरे प्रदेश की आदिवासी महिलाओं के लिए इससे बड़ी सौगात शायद ही कुछ हो। कार्यक्रम में मंत्री ने कलेक्टर के साथ मिलकर ई-रिक्शे की सवारी भी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।