Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Lord Mahakaleshwar Appears In Majestic Royal Form During Bhasma Aarti, Anointed With Sacred Bhasma

राजसी स्वरूप में सजे बाबा महाकाल: चंद्रमा-त्रिशूल और त्रिनेत्र से किया श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु

Sun, 15 Nov 2026 07:46 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2026 07:46 AM IST
Lord Mahakaleshwar Appears In Majestic Royal Form During Bhasma Aarti, Anointed With Sacred Bhasma

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का आकर्षक और राजसी श्रृंगार किया गया। कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलने के बाद बाबा महाकाल का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद उन्हें चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण कराई गई। बाबा का श्रृंगार चंद्रमा, त्रिशूल और त्रिनेत्र से किया गया। भस्म अर्पित करने के बाद बाबा महाकाल ने भक्तों को दिव्य दर्शन दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।

पंचामृत से अभिषेक के बाद बाबा महाकाल को रमाई गई भस्म

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। रविवार सुबह चार बजे भस्म आरती के लिए मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का पूजन किया। फिर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया।
इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण कराई गई।

चंद्रमा, त्रिशूल और त्रिनेत्र से सजा बाबा का राजसी स्वरूप

आज के श्रृंगार की खास बात बाबा महाकाल का राजसी स्वरूप रहा। उन्हें चंद्रमा, त्रिशूल और त्रिनेत्र से सजाया गया। इसके बाद भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।
भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंजता रहा।

महाकाल मंदिर में आरती का समय

श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन अलग-अलग समय पर आरती और पूजन किया जाता है। इनका समय इस प्रकार है।

  • भस्म आरती: सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक

  • दद्योदक आरती (बालभोग): सुबह 7:30 से 8:15 बजे तक

  • भोग आरती: सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक

  • संध्या पूजन: शाम 5:00 से 5:45 बजे तक

  • संध्या आरती: शाम 6:30 से 7:15 बजे तक

  • शयन आरती: रात 10:30 से 11:00 बजे तक

महाकाल मंदिर की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर

श्री महाकालेश्वर मंदिर से जुड़ी जानकारी के लिए श्रद्धालु टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002331008 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा महाकाल दर्शन, आरती, पूजन और दान सहित अन्य जानकारियां 24 घंटे इन नंबरों पर प्राप्त की जा सकती हैं। 0734-2559272, 0734-2559275, 0734-2559276 और 0734-2559277।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बेस अस्पताल की मांग को लेकर विधायक आवास के बाहर धरने पर बैठे लोग

15 Nov 2026

रानीपुर झाल के पास रपटे पर बनेगा डबल लेन पुल, कुंभ बजट से मिलेगी बड़ी सौगात

15 Nov 2026

ट्रेड यूनियन नेताओं ने की श्रमिक नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग 22 नवंबर को मजदूर महापंचायत का ऐलान

15 Nov 2026

VIDEO: सपा के दलित सम्मेलन से पहले बुद्धा पार्क में भाजपा का बुद्ध वंदना एवं हवाई पुष्प बर्षा कार्यक्रम।

14 Nov 2026

VIDEO: राजेश हत्याकांड में पुलिस जांच पर परिजनों को ऐतराज, एसएसपी से की ये मांग

14 Nov 2026
विज्ञापन

Video: ब्लॉक क्रीड़ा प्रतियोगिता में नहटोली और चौरंगाबीहड़ के छात्र-छात्राओं का रहा दबदबा

14 Nov 2026

VIDEO: भोगांव के रामलीला मैदान में 2.75 करोड़ से विकास कार्य

14 Nov 2026
विज्ञापन

मथुरा: एशियन पैरा गेम्स में पदक विजेता राम रतन सिंह को किया सम्मानित

14 Nov 2026

VIDEO: खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प

14 Nov 2026

VIDEO: खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत

14 Nov 2026

ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, 85 जवानों ने संभाला मोर्चा; दो संदिग्ध गिरफ्तार

14 Nov 2026

VIDEO: नेहरू के विचार और राष्ट्र निर्माण में योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे : मुकेश धनगर

14 Nov 2026

सुमिरन संस्था के 17वें राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में हास्य, व्यंग्य और संवेदनाओं का संगम, देर रात तक गूंजी तालियां

14 Nov 2026

VIDEO: छठ पर घर लौटने वालों की भीड़ बढ़ी, ट्रेनों के जनरल कोच फुल

14 Nov 2026

कानपुर: पनकी छठ पूजा घाट पर बेदी की पूजा कर महिलाएं रील बनाती दिखीं

14 Nov 2026

गौचर मेले का आगाज, प्रभात फेरी और मार्चपास्ट में स्कूली बच्चों ने दिखाया उत्साह

14 Nov 2026

घनसाली को मिली 39.33 लाख के इनडोर बैडमिंटन कोर्ट की सौगात, विधायक शक्तिलाल शाह ने किया शुभारंभ

14 Nov 2026

VIDEO: डालीगंज से कुड़ियाघाट तक जाने वाले पुल का कार्य पूरा, उद्धाटन नहीं हुआ, लोगों ने आना-जाना शुरू किया

14 Nov 2026

अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह की सगाई के लिए अंदर से तैयार किया गया पंडाल

14 Nov 2026

नोएडा के वर्ल्ड्स ऑफ वंडर में 'अपने-अपने राम' कार्यक्रम, कुमार विश्वास ने सुनाया श्रीराम विवाह प्रसंग

14 Nov 2026

मंत्री संदीप सिंह की सगाई की दावत खाने के लिए देर शाम तक आती रही जनता

14 Nov 2026

चाचा नेहरू के आदर्शों को याद कर मनाया बाल दिवस, शिक्षकों ने दीं रंगारंग प्रस्तुतियां

14 Nov 2026

VIDEO: अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम की जीत में हीरो बने मनल चाैहान, मैनपुरी में घर पर मना जश्न

14 Nov 2026

वीडियो: पिथौरागढ़ में रोडवेज की हालत खस्ता, समय पर नहीं मिलीं बसें, दीपावली बाद लौट रहे प्रवासी परेशान

14 Nov 2026

वीडियो: 'नेता हेलिकॉप्टर में, हमें सड़क नसीब नहीं'...कनार के ग्रामीणों का गुस्सा, बीमारों-गर्भवतियों को डोली पर ले जाना मजबूरी

14 Nov 2026

चंपावत: जिला विज्ञान महोत्सव में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

14 Nov 2026

वीडियो: नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपों पर कांग्रेसियों ने सरकार को घेरा

14 Nov 2026

फरीदाबाद में स्विमिंग पूल बने छठ घाट

14 Nov 2026

फरीदाबाद में यमदूत बन रहे लावारिस पशु

14 Nov 2026

भाजपा के दो नेता आमने-सामने, घट्टा टोल प्लाजा के मुद्दे पर बैठक में तीखी बहसबाजी

14 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed